कपल्स डांस शो के लिए मशहूर है समुद्र की गुफा में बना यह खूबसूरत रेस्टोरेंट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 20, 2017 - 12:41 PM (IST)

वीकेंड का प्लान बनाते समय आप वहां के होटल्स, रेस्टोरेंट और घूमने वाली जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेते है। वैसे तो दुनिया में बहुत से होटल या रेस्टोरेंट अपनी खूबसूरती और खासियत के लिए जाने जाते है लेकिन आज हम आपको समुद्र की गुफा से घिरे एक रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहें है। इटली में बने इस रेस्टोरेंट में डांस, स्वादिष्ट खाना, मस्ती और फन का मजा लेने के लिए पर्यटक देश-विदेश से आते है। आइए जानते है इस रेस्टोरेंट के बारे में कुछ और बातें।

हर साल इस रेस्टोरेंट में कपल्स के लिए स्पेशल डांस शो रखा जाता है। जिसका मजा लेने के लिए हर साल कई कपल आते है। डांस, डिनर और मस्ती के साथ-साथ यहां कपल डांस शो का एक अलग ही अंदाज है। शाम के समय होने वाले इस कपल डांस शो में हिस्सा लेने के लिए कई कपल्स आते है। इसके अलावा हर साल नए साल पर यहां पर स्पेशल डांस शो होता है। ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ लोग यहां पर चिल्ड बीयर और हॉट मिल्कशेक का मजा लेते हैं।

साउथर्न इटली में बने Grotta Palazzese रेस्टोरेंट में ठहरने और यहां के खूबसूरत नजारों का भरपूर आंनद उठाने के लिए टूरिस्ट कई जगहों से आते है। अपनी खासियत के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुका यह रेस्टोरेंट पर्यटकों की पंसदीदा जगहें बन चुका है। समुद्र के पास ही एक गुफा में बने इस रेस्टोरेंट से पूरा समुद्र दिखाई देता है। यहां पर पर्यटकों का मनोरंजन करने के लिए कई तरह के इंतजाम भी किए गए है।

समुद्र की सर्द हवाओं से बचा इस गुफा में लोग अपनी हर तरह की खुशी सेलिब्रेट करने के लिए आते है। इस रेस्टोरेंट में आप रोमांटिक डांस, मस्ती और खाने का भरपूर मजा ले सकते है। रात के समय खूबसूरत लाइट्स से सजे इस रेस्टोरेंट में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है। इसके अलावा इस रेस्टोरेंट के कमरों से भी आप पूरे समुद्र के खूबसूरतों नजारों और चट्टानों का मजा भी ले सकते है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari