एक गाने के लाखों लेते हैं आपके फेवरेट सिंगर्स, जाने किसकी कितनी फीस!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2020 - 10:55 AM (IST)

बॉलीवुड की फिल्में बिना गाने के अधूरी हैं हर एक फिल्म में सिंगर का रोल अभिनेता से कम नहीं हेता। आपके कई चहेते सिंगर्स होगें जो आपका खूब मनोरंजन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक गाने के लिए कितने पैसे चार्ज करते हैं? तो चलिए आज हम आपको इस पैकेज में बताते हैं कि आपके चहेते सिंगर्स एक गाने की कितनी फीस लेते हैं।


नेहा कक्कड़ 

बॉलीवुड की सबसे फेवरेट सिंगर और फैंस के दिलों पर राज करने वाली नेहा ने इंडस्ट्री को बहुत से हिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत सारा स्ट्रगल देखा लेकिन आज सफलता उनके कदमों में है। जागरण में भजन गाने वाली नेहा आज एक गाने का 10 से 15 लाख चार्ज करती हैं।


श्रेया घोषाल

सा रे गा मा पा की विजेता रहीं श्रेया घोषाल आज इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर हैं। उनके कई फैंस हैं उन्होंने हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री को बहुत से हिट गाने दिए हैं। श्रेया सबसे ज्यादा पैसे लेती हैं। वे एक गाने के करीब 18 से 20 लाख रूपए लेती हैं।

बादशाह

बादशाह के रैप का तो हर कोई दिवाना है। उनके गानों पर पूरी दुनिया झूमती हैं। बहुत कम लोगों को ये पता है कि बादशाह कभी हनी सिंह के साथ कम करते थे लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं और बादशाह एक गाने के करीब 20 लाख लेते हैं।

सुनिधि चौहान

छोटी उम्र में संगीत शुरू करने वाली सुनिधि आज सब की फेवरेट है। वे अपने खास अंदाज में गाने के लिए मशहूर हैं। सुनिधि सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि उड़िया, पंजाबी, कन्नड़, तामिल और मलयालम भाष में गाने भी गाती है और वो एक गाने के 12 से 15 लाख चार्ज करती है।

मीका सिंह

मीका सिंह का हर गाना धूम मचाता है लोग उनके गाने को बहुत पंसद करते हैं। बॉलीवुड में हर गाना उनका हिट जाता है। मीका एक गाने के लिए 15 से 18 लाख रूपए चार्ज करते हैं।

हनी सिंह

बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने रैपर हनी सिंह की पूरी दुनिया दिवानी है। हनी सिंह अपने नाम Yo Yo Honey singh से फेमस हैं। वे उन सिंगर की लिस्ट में आते हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं और हनी सिंह भी एक गाने का 15 से 60-70 लाख तक फीस लेते हैं।


सोनू निगम

सुरीली आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाले सोनू की आवाज के लोग आज भी मुरीद हैं। हिंदी समेत कई भाषाओं में गाना गाने वाले सोनू करीब 9 से 10 लाख रूपए चार्ज करते हैं।


अरिजीत सिंह

आज की जनरेशन के फेवरेट अरिजीत की आवाज के बिना हर गाना अधूरा है। अरिजीत एक गाने का 15 से 20 लाख चार्ज करते हैं।

आतिफ असलम

लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले आतिफ का हर गाना हिट होता है। यूं कहे कि उनका हर सॉन्ग फॉरऐवर होता है। वे एक गाने के लिए 8 लाख के करीब चार्ज करते हैं।


सुखविंदर सिंह

सुखविंदर सिंह को कौन नहीं जानता उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री को बहुत से हिट गाने दिए हैं। वे एक सॉन्ग करने का 9 से 10 लाख चार्ज करते हैं। तो भई एक गाने के इतने पैसे लेते हैं आपके फेवरेट सिंगर्स.... आप का इनमें से कौन सा सिंगर है फेवरेट हमें कंमेट बॉक्स में बताना न भूले।

Content Writer

Janvi Bithal