''चक दे इंडिया'' फेम रियो कपाड़िया ने दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी बार इस सीरीज में आए थे नजर

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 05:16 PM (IST)

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं…आज है कल नहीं।  बॉलीवुड ने एक और एक्टर को खाे दिया है। 'दिल चाहता है' से लेकर 'चक दे इंडिया' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रियो कपाड़िया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 


जाने- माने एक्टर के अचानक यूं चले जाने से हर कोई हैरान है। वहअगस्त 2023 में जोया अख्तर की 'मेड इन हेवन 2' में आखिरी बार नजर आए थे।  एक्टर के दोस्त फैसल मलिक ने भी इस दुखद घटना को सांझा किया। एक्टर का निधन किस कारण से हुआ है ये जानकारी तो सामने नहीं आई, बताया जा रहा है कि उन्हें बीते साल कैंसर डाएग्नॉज हुआ था। 


 रियो कपाड़िया के परिवार ने दुखद घटना पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि एक्टर ने गुरुवार को 12.30 बजे अंतिम सांसें ली। 8 जून 1957 को जन्मे रियो की पत्नी का नाम मारिया हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार ने बताया कि 15 सितंबर 11 बजे गोरेगांव में एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि एक्टर ने आमिर खान, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों संग काम किया है। फिल्म दिल चाहता है में उन्होंने मिस्टर शंकरण का रोल प्ले किया था। वहीं, शाहरुख खान के साथ फिल्म चक दे इंडिया में रियो ने कमेंटेटर का रोल प्ले किया था।  2013 में उन्होंने शो सपने सुहाने लड़कपन के और इसके साथ सिद्धार्थ तिवारी की महाभारत में काम किया था।

Content Writer

vasudha