पटना जाकर देखना न भूलें वहां की ये 5 फेमस जगहें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 06:29 PM (IST)

पटना कहिए या फिर पाटलिपुत्र यहां के लोगों की तीखी-चुपड़ी की बातों के लोग दीवाने हैं। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र था। आधुनिक पटना दुनिया के गिने-चुने उन विशेष प्राचीन नगरों में से एक है जो इतने पुराने होने के बावजूद आज भी सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में से एक गिना जाता है।  एतिहासिक और प्रशासनिक गौरवमयी इतिहास के साथ-साथ पटना शिक्षा और चिकित्सा के केंद्र में भी बिहार किसी से कम नहीं है। तो चलिए आज जानते हैं पटना और वहां की कुछ खास जगहों के बारे में विस्तार से..

बुद्ध स्मृति पार्क

इस पार्क का निर्माण बिहार में महात्मा बुद्धा की याद में बनवाया गया है। यह पार्क अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। पटना जंक्शन के ठीक सामने स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में लेजर-शो में बिहार के गौरवशाली इतिहास, रामायण और महाभारत काल के महापुरुषों को देख सकते हैं। लेजर शो प्रत्येक दिन शाम सात बजे से शुरू होता है। इसके लिए अलग से टिकट नहीं लेना पड़ेगा, इंट्री टिकट 20 रुपए मात्र देने होंगे।

PunjabKesari,nari, Budh Smriti Park

श्रीकृष्ण साइंस सेंटर

कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु के बाद पटना में श्रीकृष्ण साइंस केंद्र लोगों को पृथ्वी को करीब से जान पाने का मौका मिलता है। यह सब साइंस ऑन स्फेयर के माध्यम से संभव हो पाया है। 70 के दशक को नजदीक से देखने का मौका आपको और किसी जगह पर नहीं मिलने वाला। यहां आप परिवार के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते है और खासकर तब जब बच्चे भी साथ हों। यहां पर आसानी से घूमने के लिए पटना में स्थानीय टैक्सी की सहायता ले सकते हैं।

PunjabKesari,nari

जालान संग्रहालय

जालान संग्रहालय का निर्माण वर्ष 1919 में हुआ था। इस म्यूजियम में 10,000 से अधिक वस्तुओं का एक विशाल संग्रह है,जिसमे चीनी मिट्टी के बरतन शामिल हैं। किला हाउस के रूप प्रचलित यह म्यूजियम जालान परिवार का निजी निवास है, अगर आप यहां की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए करीबन 48 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी। जालान संग्रहालय में अधिकांश वस्तुएं आधुनिक युग की हैं और इसलिए आप इसमें यूरोपीयन कला वस्तुओं का एक अच्छा संग्रह भी देख सकते हैं।

PunjabKesari,nari

संजय गांधी पिकनिक स्पॉट

संजय गांधी को शुरु से ही जानवर प्रिय थे। ऐसे में उनके जाने के बाद सरकार द्वारा उनकी याद में संजय गांधी पिकनिक स्पॉट पार्क बनवाया गया। इस पार्क की खूबसूरती विभिन्न प्रकार के जानवर बढ़ाते हैं। चारों तरफ हरियाली और सुंदर दृश्य इस पार्क की खूबसूरती काफी हद तक बढ़ा देते हैं।

PunjabKesari,nari

पटना गोलघर

शहर की खूबसूरती का दीदार एक ही जगह से करना हो तो पटना का गोलघर सबसे बेस्ट ऑपशन रहेगा। दो तरफ बनी सीढियों से ऊपर जाकर बिहार के दूर-दूर तक नजारे आपको इस शहर का दीवाना बना देंगे। ऐसा कहा जाता है कि इस घर का निर्माण अंग्रेजों द्वारा 1930 में कराया गया था। सूखा पड़ने की वजह से अंग्रेजों ने काफी हद तक अनाज इस घर में स्टोर करके रखा था।

PunjabKesari,nari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static