अनार से बने फेसपैक लाएंगे स्किन पर Instant Glow,  मिनटों में निखर जाएगा चेहरा

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 11:50 AM (IST)

फल सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन की कई समस्याओं से राहत दिलवाते हैं। नियमित अनार खाने से एनीमिया की परेशानी दूर होती है। लेकिन क्या आप  जानते हैं कि अनार की तरह उसका छिलका भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार के छिलके से बने फेसपैक से आपकी स्किन पर निखार आएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं...

रुखी और बेजान स्किन के लिए पैक 

अगर आपकी स्किन रुखी और बेजान है तो आप अनार के छिलके से बने फेसपैक के साथ समस्या से राहत पा सकते हैं। अनार के छिलके और बेसन से तैयार फेसपैक आप त्वचा पर लगा सकते हैं। 

सामग्री 

बेसन - 1 चम्मच 
अनार के छिलके - 2 कप 
दूध की मलाई - 2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अनार के छिलकों को पीस लें। 
. इसके बाद इसमें बेसन और मलाई मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
. इसके बाद पेस्ट को करीबन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें। 

डल स्किन के लिए फेसपैक 

आपकी स्किन अगल ल है तो आप अनार के छिलके से बने फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेसपैक को आप स्किन पर लगाकर कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। 

सामग्री 

अनार के छिलके का पाउडर - 2 चम्मच 
गुलाब जल - 2 चम्मच 
नींबू का रस - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अनार के छिलके का पाउडर एक कटोरी में डालें। 
. इसके बाद इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
. इसके बाद तैयार पेस्ट 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
. जैसे  पेस्ट सूख जाए त्वचा को सादे पानी से धो लें। 

झड़ते बाल होंगे कम 

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप अनार के छिलके से तैयार पाउडर के साथ समस्या से राहत पा सकते हैं। इस पाउडर में तेल मिलाएं और सिर पर लगाएं। इससे झड़ते बाल रुसी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। शैंपू से दो घंटे पहले तेल की सिर पर मसाज करें। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

झुर्रियों से बचाएगा फेसपैक 

आप चेहरे की झुर्रियां दूर करने के लिए अनार के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन छिलकों में पाया जाने वाला कोलाजन त्वचा को किसी भी तरह के नुकसान से बचाता है। इससे बने फेस पैक से आपके चेहरे पर झुर्रियां भी जल्दी नहीं पड़ेगी। 

सामग्री 

दूध - 2 चम्मच 
गुलाब जल - 1 चम्मच 
अनार के छिलके - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अनार को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। 
. पाउडर में दूध और गुलाब जल मिलाएं। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। 
. पेस्ट को 5-10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। 
. तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

Content Writer

palak