आईशैडो से बनाएं ग्लिटर और शिमरी नेल पेंट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 03:59 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: मेकअप प्रॉड्क्ट में आईशैडो भी आता है। कई बार जल्दी-जल्दी में आईशैडो को इस्तेमाल करते हुए हाथ से गिर जाता है और टूट भी जाता है। कभी-कभार ऐसा होता है कि यह घर में पड़ा-पड़ा पुराना हो जाता है, फिर हम इसको एक्सपायरी समझकर फैंक देते है लेकिन आप इसको फैंकने के बजाएं दोबारा से यूज कर सकते है। जी हां, आईशैडो की मदद से आप नेल आर्ट भी कर सकते है। आइए जानते है आईशैडो आपकी आंखों को न सही, हाथों को ग्लिटरी नेल पेंट से कैसे खूबसूरत बनाता है। 

  

जरूरी सामग्री 

- पुराना आईशैडो 
- प्लास्टिक बैग 
- ट्रांसपेरेंट नेल पेंट 


बनाने का तरीका 

1. इसके लिए अपने पुराने आईशैडो को प्लास्टिक बैग में डालकर अच्छी तरह से पिसकर बारीक पाऊडर बना लें। 

 

2. अब एक ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लें और इसमें इस आईशैडो का पाऊडर मिलाएं।

 

3. इससे यह ग्लिटरी नेल पेंट बना जाएगा। इसको आप नेल आर्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकते है, नहीं तो शिमरी नेल पेंट की तरह इस्तेमाल कर सकती है। 

 

4. अगर आप थोड़ा और अलग लुक पाना चाहती है तो पसंदीदा नेल पेंट लगाएं फिर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में शिमरी आईशैडो मिलाकर नाखूनों पर लगाएं। इससे नेल बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। 

Punjab Kesari