लड़कियों की आंखों का रंग व आकार खोलेगा दिल के कई राज!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 12:17 PM (IST)

कहा जाता है कि जुबान के साथ आंखें भी बोलने का काम करती है। ऐसे में इससे भी व्यक्ति के मन में छिपे गहरे राज का पता लगाया जा सकता है। सुनने में शायद हैरानी होगी लेकिन समुद्र शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की आंखों के रंग और आकार से उसके व्यक्तित्व के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको व्यक्ति की आंखों से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

नीली आंखें

नीले रंग की आंखों वाली लड़कियां बेहद ही तेज बुद्धि की मालिक होती हैं। ऐसे में इन्हें बेवकूफ बनाना कोई आसान काम नहीं है। साथ ही इन्हें मतलबी कहा जा सकता है। ये लड़कियां अपने स्वार्थ के लिए जिंदगी के किसी भी मोड़ पर सामने वाले को छोड़ने व धोखा देने से कतराती नहीं है। ऐसे में इन लड़कियों पर विश्वास करने की गलती न करने में ही भलाई है। 

PunjabKesari

काली आंखें

काले रंग की आंखों वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक और कई गुणों से भरी होती है। इनकी सिक्स सेंस कमाल की होती है। हर काम को योजना बना कर करने से ये हर चीज में सफलता हासिल करती है। ईमानदार और दिल की साफ होने से ये लड़कियां हर किसी की मदद को हमेशा तैयार रहती है। 

भूरी आंखें

इस रंग की आंखों वाली लड़कियां थोड़ी स्वार्थी होती है। ये लड़कियां उसी काम को करने में दिलचस्पी रखती है, जिसमें इनका कोई फायदा हो। इन्हें दूसरों की बातों या परेशानियों की कोई परवाह नहीं होती है। ऐसे में ये किसी की ओर ध्यान देते हुए सिर्फ अपनी बातों व मुश्किलों का हल निकालने में ही लगी रहती है। 

PunjabKesari

ग्रे आंखें

ग्रे आंखों वाली लड़कियां खुले ख्यालों की मालिक होती है। इन्हें किसी की रोक- टोक के बिना अपनी जिंदगी जीना पसंद होता है। खुशमिजाज, ईमानदार और मिलनसार होने से ये लड़कियां हर किसी के साथ जल्दी घुल- मिल जाती है। स्पष्टवक्ता होने से ये अपने मन में कोई बात रखने की जगह सामना वाले से सीधा करना पसंद करती है। साथ ही इन लड़कियों को अलग व नई जगहों पर घूमना बेहद अच्छा लगता है। 

बड़ी आंखें

बड़ी आंखों वाली लड़कियां ईमानदार और आत्मविश्वास से भरी होती है। दिल की साफ होने से ये लड़कियां हर किसी की मदद करने को तैयार रहती है।

अंदर की ओर धंसी आंखें

इस तरह की आंखों वाली लड़कियां बात को गहराई से सोचने वाली होती है। ऐसे में इन्हें रहस्मयी चीजों को जानने व समझने में बेहद रूचि होती है। ये खुद भी अपनी बातों के किसी से शेयर करना पसंद नहीं करती है। साथ ही अपने अंदर बहुत से रहस्य छिपा कर रखती है। 

गोलाकर आखें

इस आकार की आंखों वाली लड़कियां दिमाग से काफी तेज होती है। ये किसी भी काम को पूरी सूझ- बूझ से करती है। साथ ही दूरदर्शी होने से ये लड़कियां किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी नहीं करती है। साथ ही इन्हें जल्दी किसी पर भरोसा भी नहीं होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static