आंखों का रंग खोलता हैं दिल का राज, बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 07:32 PM (IST)

इंसान के आंखें उनके शरीर का सबसे expressive part होती है। आंखों के जरिए इंसान के दिलो- दिमाग के क्या चल रहा है, ये साफ पता चल जाता है। वहीं आंखों का कलर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बता सकती है। आइए आपको बताते हैं आंखों के रंग से कैसे आप उनके स्वभाव को पहचान सकते हैं। 

ग्रे कलर

ये लोग दिल के साफ होते हैं। ग्रे कलर की आंखों वाले लोग दिल में कोई बात नहीं छुपा पाते हैं। साथ ही, अपने पार्टनर के प्रति भी बहुत वफादार होते हैं।

ग्रीन कलर

इस रंग की आंखों वाले बहुत जोश से भरे होते हैं। वह किसी भी काम को पूरे उत्साह के साथ करते हैं। इसके साथ ही वो काफी रोमांटिक भी होते हैं।

ब्लू कलर

ये लोग दिखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। इनका दिमाग भी काफी तेज होते है। ब्लू आंखों वाली महिलाओं लड़कों मन की बात को पढ़ लेती हैं।

ब्राउन कलर

इस रंग की आंखों वाले लोग बहुक साहसी होते हैं। ये लोग पैसों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देते हैं। भूरी आंखों वाली महिलाएं अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार होती हैं।

ब्लैक कलर

ऐसे लोगों को किसी अन्य व्यक्ति के बारे में बोलना ज्यादा पसंद नहीं होता है। ये लोग अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं और बहुत आत्मविश्वासी होते हैं।

कंजी या बिल्ली आंखें

कंजी आंखों वाले लोग बहुत आकर्षक लगते हैं। ऐसे लो बहुत मस्ती खोर और रोमांच को पसंद करने वाले होते हैं। ये लोग परिस्थितियों के अनुसार को ढाल लेते हैं।

लाइट या मीडियम ब्राउन आंखें

ये लोग मस्ती करना पसंद करते हैं। साथ हल्की या मध्यम भूरी आंखों वाले लोग अपनी परेशानियों को साइड में रखकर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

तो बस इस तरह से आप लोगों की आंखों को देखकर उनके स्वभाव पता कर सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur