कंघी से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स की होती है Expiry Date

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:46 AM (IST)

हर किसी को अपनी डेली रूटीन की कुछ चीजें बेहद ही पसंद होती है। ऐसे में वे उसे बदलने के बारे में जल्दी सोचते नहीं है। इसके साथ ही वे उन चीजों के खराब होने का इंतजार करते है। मगर इन चीजों को सालों तक यूज करते रहने से बीमारियों के होने का खतरा बढ़ता है। चाहे खाने- पीेने की चीजों में एक्सपाइरी डेट लिखी होती है उसी तरह हमारी डेली रूटीन की चीजों को यूज करने की भी कुछ लीमिट होती है। तो चलिए जानते ऐसी कौन चीजें है जिन्हें समय रहते बदल लेने में ही भलाई है...

टूथब्रश

अगर आप भी अपने टूथब्रश को बदलने के लिए उसके खराब होने का इंतजार करते है तो अपनी इस आदत को आज से ही बदल लें। आपको पता होना चाहिए कि टूथब्रश पर 1 करोड़ से भी ज्यादा बैक्टीरिया पाएं जाते है। ऐसे में यह डेली यूज की जाने वाली चीजों में अहम मानी जाती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स अपने रेगुलर टूथब्रश को हर 3-4 महीने में बदल देने की सलाह देते है। इसके साथ ही इसे यूज करने से पहले और बाद में अच्छे से धोना चाहिए। इसके अलावा इसे ढककर रखें।

हेयर ब्रश या कंघी

अगर आप भी सालों से एक ही हेयर ब्रश या कंघी का इस्तेमाल करते आ रहें है तो इसे तुरंत बदल लें। क्योंकि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से यह हार्ड होने लगते है जिससे स्कैल्प पर लगने लगता है। इसके साथ ही ब्रश में बालों के बालों के टूटने पर गुच्छे जमा होने लगते है। ऐसे में इसे रोज साफ करना ही काफी नहीं होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अपने हेयर ब्रश और कंघी को नियमित रूप से साफ करने के साथ हर 6 महीने में बदल लेना जरूरी है। इससे बालों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

ब्रा

चाहे आपके ब्रेस्ट साइज काफी साल तक एक ही रहें और ब्रा खराब न हुई हो। मगर इसका मतलब यह नहीं कि एक ही ब्रा को कई सालों तक यूज करते है। असल में बार-बार धुलने से उसकी इलास्टिसिटी और शेप खराब होने लगती है। इसके साथ यह पहनने में भी सही नहीं आती और स्कन को खराब भी कर सकती है। ऐसे में अपनी केयर के लिए हर 2 साल में या इससे पहले ही इसके खराब होने पर जरूर बदलें।

बर्तन धोने वाले स्पंज

अपनी सेहत से जुड़ी हर चीज का अच्छे से ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में बर्तन साफ करने वाले स्पंज को भी समय-समय पर बदले लेना चाहिए। एक ही स्पंज को लगातार कई महीनो यूज करने से उसपर बैक्टीरिया जमा हो जाते है। ऐसे में बीमारियों के फैलने और कीटाणुओं के पैदा होने का खतरा होता है। इसलिए डिश स्पंज के खराब होने का इंतजार न करने की जगह उसे अपने आप हर 2 ये 4 हफ्ते में चेंज कर लें। 

किचन के चॉपिंग बोर्ड

किचन में सब्जियों को काटने के लिए कई महिलाएं चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करती है। चाहे इसे यूज करने के बाद सभी अच्छे से धोकर रखती है। मगर फिर भी इनमें बैक्टीरिया होने और बीमारी के फैलने का खतरा रहता है। इसके लिए जरूरी है किचन के चॉपिंग बोर्ड को हर 3 महीने में बदल लें। इसके अलावा लकड़ी के बोर्ड की जगह मटीरियल के बोर्ड को यूज करना बेस्ट ऑप्शन है। 

तकिया

अक्सर लोगों को अपना आरामदायक तकिया बहुत पसंद होता है। मगर इसका मतलब ये नहीं कि आप इसे कई सालों तक न बदलें। असल में हम जब सोते है तो हमारी बॉडी से बाल, ऑयल आदि उसपर जमा हो जाती है। ऐसे में लगातार उस एक तकिए का इस्तेमाल करने से स्किन खराब या एलर्जी होने के चांचिस बढ़ते है। ऐसे नियमित रूप से अपने पिलो कवर को धोते रहें। उसके साथ ही 1-2 साल के बाद अपना तकिया भी जरूर चेंज करें। 

मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर

अक्सर लड़कियों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वे पिंपल्स, दाग-धब्बे आदि परेशानियों से जुझती रहती है। मगर शायद वो जानती नहीं कि इसके पीछे का कारण उनका एक ही मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर लगाकार यूज करना है। कई हफ्तों तक उसे साफ न करने से बैक्टीरिया जमा हो जाते है। ऐसे में उसे इसी तरह यूज करने से स्किन में खुजली, जलन, पिपंल्स आदि की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे बचने के लिए सबसे पहले हर बार मेकअप करने के बाद मेकअप टूल्स को अच्छे से धोना चाहिए। इसके साथ ही मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को हर 3 महीने बाद बदल लेना चाहिए।

 


 

Content Writer

Sunita Rajput