भारत की इस सब्जी की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 11:22 AM (IST)

सब्जियों के भाव इन दिनों आसमान छू रहे हैं। जिससे मध्यम और निम्न वर्ग बहुत परेशान है। हमने अक्सर 100 रुपए या 150 रुपए प्रति किलो की सब्जी के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं उसकी कीमत जानकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे।


इस सब्जी की कीमत 25000 से 30000 रुपए प्रति किलो है। जी हां यह सब्जी भारत के हिमाचल,कश्मीर और हिमालय के ऊपरी हिस्से में पैदा होती है। यह सब्जी तब पैदा होती है जब पहाड़ों पर बिजली की गड़गड़ाहट,चमक और बर्फ पड़ती है। यह फरवरी से अप्रैल के बीच मेें मिलती है।
 

साधु,संत इसे ढूंढकर इक्ट्ठा करते हैं। इसे बनाने के लिए देसी घी,ड्रायफ्रूट और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें औषधिए गुण भी भरपूर होते हैं। इसका नाम मार्कुला एस्क्यूपलेंटा है और हिंदी में इसे स्पंज मशरूम कहते हैं। 


बड़े-बड़े रैस्टोरेेंट और कंपनियां इसे हाथों-हाथ खरीद लेती हैं। इसे महज 10-15 हजार में खरीद कर 20-25 हजार प्रति किलो के हिसाब से बेचते हैं। इसमें विटामिन सी,बी और डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से दिल की बीमारी नहीं होती।इस सब्जी की डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका, यूरोप, फ्रांस, इटली और स्विट्जरलैंड तक भी है।
 

Punjab Kesari