लाखों में नहीं करोड़ों में थी, इन सेलेब्स के Outfits की कीमत!

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 12:09 PM (IST)

फैशनः नए से नए फैशन के लिए लोग हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्म स्टार के ऊपर नजरें टिकाए रहते हैं। लोग अपने फेवरेट फिल्म स्टार की फिल्मों और पार्टी में डाली गई आउटफिट्स के बारे में जानकारी रखते हैं। कुछ लोग तो इनके कपड़ों के स्टाइल को कॉपी भी करते हैं। पुरानी फिल्मों में हीरो-हिरोइन की ड्रैसिग पर इतने पैसे खर्च नहीं किए जाते थे लेकिन आजकल फिल्मों में पहनी जाने वाली आउटफिट्स पर ढेर सारा पैसा खर्च किया जाता है। आज हम बॉलीवुड की ऐसी ड्रैसिज की बात कर रहे है जो बहुत महंगी हैं। 

1. शाहरूख खान

बॉलीवुड के किंग खान को एंक्टिग के सब दिवाने हैं। शाहरूख नें फिल्म रा वन में जो आउटफिट्स पहनी थी,उसकी कीमत 4.5 करोड़ थी। 

2. रजनीकांत
रजनीकांत साउथ के मशहूर फिल्म स्टार है। रजनी की मशहूर फिल्म रोबोट में उनकी ड्रैस मनीष मल्होत्रा, Mary E Voft की डीजाइन की हुई थी। इस ड्रैस की कीमत 3 करोड़ है। 

3. सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के फेमस हीरोइन सोनाक्षी को उसके स्टाइलिश आउटफिट्स के कारण जाना जाता है। फिल्म तेवर में राधा नाचेगी में सोनाक्षी ने 75 लाख का लहंगा पहना था। 

4. अक्षय कुमार
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाते अक्षय कुमार ने सिंह इस ब्लिंग ने जो गोल्डन कलर की पगड़ी पहनी थी। उसकी कीमत 65 लाख रूपय थी। 

5. दीपिका पादुकोण
दीपिका ने हीट फिल्म बाजीराव मस्तानी का सबसे फेमस गाना दिवानी मस्तानी में उन्होने जो लहंगा पहना था। उस लहंगे की कीमत 48 लाख थी। 

6. माधुरी दीक्षित 
माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास में काहे छेडे मोहे में जो लहंगा पहना था,उसकी कीमत 15 लाख रूपय थी। 

Punjab Kesari