सर्जरी से नहीं, 5 एक्सरसाइज से शेप में लाएं ढीली पड़ी ब्रेस्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 02:43 PM (IST)

प्रेग्नेंसी, बार-बार गर्भधारण, वजन का बढ़ना या फिर अनुवांशिक कारण से महिलाओं की ब्रेस्ट ढीली हो जाती है। इससे उनकी सारी पर्सनेलिटी खराब हो जाती है। ढीली पड़ी ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए वैसे तो बाजर में कई सारी कैमिकल युक्त क्रीम मिल जाती है। मगर उनसे कई बार साइड इफैक्ट भी जाता है। एेसे में आप कुछ योग आसनों को करके भी ढीली ब्रेस्ट को टाइट कर सकते हैं।
 

1. चेस्ट स्क्वीज मेडिसन बॉल 
चेस्ट स्क्वीज ब्रेस्ट को टाइट करने में बहुत हैल्पफूल है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। ध्यान रहे आपकी पीठ और पेट एक दम सीधा होना चाहिए। अब ब्रेस्ट के स्तर पर 1 मेडिसन बॉल को पकड़ें और छाती को सिकोड़ने के लिए को जोर से दबाएं। जब आप गेंद दबा रहे हो तो आपनी बाजुओ को सीधा करें।  अब गेंद को छाती की ओर वापस लाएं। 3 बार ये एक्सरसाइज करें। 

 

2. पुश अप एक्सरसाइज


शरीर के ऊपरी हिस्से को बढ़िया शेप देने के लिए पुश अप्स कमाल की एक्सरसाइज है। इसके साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से पीठ और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। पुश अप करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं फिर अपने हाथों को जमीन पर रखें। अब बाजुओं की सहायता से अपने शरीर को ऊपर उठाएं अब धीरे-धीरे अपनी छाती को जमीन पर लाएं और फिर खुद को ऊपर उठाएं। 


3. टी प्लैंक एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने से परफेक्ट ब्रेस्ट शेप, बाजुओं, पीठ और पैरों को भी मजबूती मिलती है। इस कसरत को करनेक लिए अपने शरीर को पुश अप की स्थति में लाएं और पैरों को हिप की चोड़ाई में खोलें। अब अपने दाहिने हाथ से शरीर को पूरे वजन को उठाएं और टी आकार बनाएं। इस स्थिति में 10 सेकिंड के लिए रहें। 

 

4. चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज


चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज करने से हाथों को मजबूती मिलने के साथ ही छाती की मांसपशियों को भी बहुत फायदे होते हैं। चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज करने के लिए डंबल्स को हाथ में पकड़कर सीधे लेट जाएं। अब अपने पेट को कसें और फैलाएं और ऊपर नीचे करें। इस स्थिति में कम से कम 2 सेकिंड के लिए रहें। 

 

5. बर्पी एक्सरसाइज 
इस एक्सरसाइज को करने के लिए खुद को हवा में उछालते हुए, दोनों हाथों को ऊपर लें। फिर नीचे आते ही पुश अप लगा कर खड़े हो जाए। इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 बार करें। 
 

Content Writer

Nisha thakur