एड़ी के दर्द से हैं परेशान तो रुटीन में करें ये 5 Exercise

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 10:53 AM (IST)

ठंड के मौसम में बहुत से लोग एड़ी के दर्द से परेशान होते हैं। खासकर ठंड बढ़ने के साथ-साथ दर्द भी बढ़ता ही जाता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए लोग कई तरीके भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन आराम नहीं मिल पाता। परंतु आप कुछ आसान सी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करके दर्द से राहत पा सकते हैं। यह एक्सरसाइज सूजन जकड़न और जोड़ों के दर्द से राहत दिलवाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हील रेज एक्सरसाइज 

इस एक्सरसाइज से आप दर्द से राहत पा सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए आप पैर के पंजों के बल पर शरीर का भार रखें। इसके बाद एड़ी को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को आप सुबह उठने के बाद कर सकते हैं। 

PunjabKesari

फूट रेज 

फूट रेज के जरिए भी आप एड़ियों को ठीक कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए एड़ी को जमीन पर रखें। इसके बाद एड़ी को जमीन पर सटाकर अपने पंजे को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। इस एक्सरसाइज को एक बार दोबारा दोहराइए आपको दर्द सा आराम मिलेगा। 

टो स्क्रंच एंड स्प्ले

यदि आपको रोजाना एड़ी में दर्द रहता है तो आप सुबह उठने के बाद और बिस्तर से उतरने के बाद पैरों पर कोई भार न डालें। बिस्तर के किनारे पर पैरों को जमीन की ओर रखकर बैठ जाएं। इसके बाद अपनी उंगलियों को इस तरह करें कि पैर की उंगलियों से मुट्ठी बनाएं। अब मुट्ठी को खोल लें और अपनी उंगलियों को आगे की ओर स्ट्रेच करें। इसी एक्सरसाइज को 10-15 मिनट के लिए करें। आपको जल्दी ही दर्द से आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

उष्ट्रासन 

आप उष्ट्रासन करके भी एड़ियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। इस आसन में शरीर की मुद्रा ऊंट के सामान दिखती है इसलिए इसे उष्ट्रासन कहते हैं। उष्ट्रासन करने के लिए घुटनों के बल पर बैठें। इसके बाद घुटनों के ऊपर खड़े हो जाएं। शरीर को पीछे की ओर लेकर जाएं और हाथों से एड़ियों को छुएं। पेट को आगे की ओर खींचकर लंबी गहरी सांसे लें। उष्ट्रासन के जरिए आप दर्द से राहत पा सकते हैं। 

गोमुखासन 

आप गोमुखासन करके एड़ियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर रखें। अब दाईं पैर के घुटने की ओर से मोड़कर बाई ओर ले जाएं। ऐसे ही बाईं पैर के घुटने को मोड़कर बाई ओर ले जाएं। बाईं हाथ को उठाते हुए कोहनी के मोड़कर पीछे लें। दाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाए और बाईं हाथ को कमर के यहां से पीछे ले जाते हुए बाएं हाथ को पकड़ें। 20-30 सैकेंड तक इसी अवस्था में रहें। 

PunjabKesari

नोट: यदि आपको एड़ी में चोट या कोई ओर समस्या है तो डॉक्टरी सलाह से ही इन आसनों को करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static