ये Exercisce हटाएंगी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, नहीं पड़ेगी मंहगे प्रोडक्ट्स की जरुरत

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 11:18 AM (IST)

खूबसूरत आंखें सुंदरता में चार-चांद लगा देती हैं। लेकिन यदि आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या बढ़ जाए तो यही खूबसूरती खराब हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी सहारा लेती है। लेकिन फिर भी समस्या से राहत नहीं मिल पाती। ज्यादा मोबाइल चलाने और लेपटॉप के आगे लंबे समय तक बैठने से यह समस्या बढ़ सकती है। आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए ये 5 एक्सरसाइज रुटिन में कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

आंखों की पुतलियों को घुमाएं 

आप डार्क सर्कल की समस्या से राहत पाने के लिए आंखों की पुतलियों को दाएं से बाएं और ऊपर से नीचे की ओर घुमाएं। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी दिन भर की थकान कम होगी और डार्क सर्कल की समस्या से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

त्राटक एक्सरसाइज करें 

आंखों की सुंदरता बढ़ाने और डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए आप त्राटक एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप एक मिट्टी का दीपक जलाएं। फिर इस दीपक को आप घूरें। दीपक को लगातार 5-10 मिनट के लिए घूरते रहें। इस एक्सरसाइज को करने से एकाग्रता बढ़ेगी और आपको डार्क सर्कल की समस्या से भी आराम मिलेगा। 

एलोवेरा जेल से करें मसाज 

आप हफ्ते में एक बार आंखों के पास एलोवेरा जेल से मसाज भी जरुर करें। एलोवेरा जेल की बूंदे अपनी उंगलियों पर लगाएं। इन उगंलियों को चारों ओर घुमाते हुए मसाज करें। दोनों ओर से आप सर्कल बनाते हुए आंखों की एक्सरसाइज करें। इसके अलावा आप रात को सोने से पहले भी एलोवेरा जेल से आंखों के आस-पास मसाज कर सकते हैं। इस नुस्खे से भी आपको काफी असर दिखाई देगा। 

PunjabKesari

ध्यान केंद्रित करें 

आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दीवार पर एक बिंदु बनाएं। इस बिंदु पर कम से कम 15 मिनट के लिए ध्यान लगाएं। इससे आंखों की नसों में खिंचाव आएगा और आपको डार्क सर्कल की समस्या से आराम मिलेगा। 

जूम इन जूम आउट एक्सरसाइज करें 

आंखों के डार्क सर्कल से राहत पाने के लिए आप जूम इन जूम आउट करके भी समस्या से राहत पा सकते हैं। नियमित इस एक्सरसाइज को करने से आपकी फोकसिंग पावर अच्छी होगी। इसके अलावा आंखों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज भी इससे होगी। नियमित एक्सरसाइज से आप काले घेरों जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static