शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते का मिल गया सबूत! लोग बोले- अब तो पकड़ी गई चोरी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 03:20 PM (IST)

जब- जब क्यूटनेस और खूबसूरती की बात होती है तब- तब  सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का जिक्र जरूर होता है। वह खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में  टॉप हीरोइनों को टक्कर जो देती हैं। इतनी सुंदर लड़की पर किसी का दिल ना आए ऐसा तो हाे नहीं सकता। जहां एक तरफ सारा के बॉलीवुड में डेब्यू की चर्चाएं जोरों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अफेयर की खबरें भी कम शोर नहीं मचा रही है। 


दरअसल सारा और टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के रिलेशनशिप के चर्चे खूब चल रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनाें ने कहीं ना कही अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। दरअसल गिल ने वैलेंटाइन डे पर लंदन के एक कैफे की फोटो शेयर कर लिखा- फिर से आज कौन सा दिन है? इस तस्वीर को ध्यान से देखा तो पाया गया कि कुछ दिन पहले इसी कैफे में तेंदुलकर की लाडली भी दिखाई दी थी।

करीब दो साल पहले सारा ने भी  इंस्टाग्राम पर इसी कैफे की तस्वीर शेयर कर लिखा था-  हे सिरी, मेरा फूड कहां है? दोनों फोटो के बैकग्राउंड को देखने से पता चल रहा है कि यह फोटो एक ही दिन लिया गया है। हालांकि इसे शेयर अलग- अलग साल किया गया। उनके पीछे बैठी एक लड़की को देखकर कह सकते हैं कि इन दोनों ने एक साथ ही फोटो क्लिक करवाई है। 


प्रूफ मिलते ही लोगों ने सारा और शुभमन को लेकर तरह- तरह के कमेंट करने शुरु कर दिए। एक  यूजर ने लिखा- पीछे लेफ्ट में जो लड़की है वो सेम है गाइज। कुछ ने तो यह भी कह दिया कि दोनों की चोड़ी पकड़ी गई। अब इन दोनों के अफेयर की कहानियां फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी है।  2019 में पहली बार दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाएं शुरु हुई थी जो अभी तक जारी है। 


साल 2019 में शुभमन गिल ने जब 'रेंज रोवर' कार खरीदी थी और इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो शेयर की थी तो सारा ने इस फोटो पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी थी। क्रिकेटर ने  दिल वाले इमोजी के साथ शुक्रिया भी अदा किया था। इतना ही नहीं ये दोनों एक दूसरे के परिवार को भी फॉलो करते हैं। भले ही अब तक दोनों ने अपने रिश्ते पर कुछ टिप्पणी नहीं की है लेकिन ये पोस्ट बहुत कुछ बोल रहा है। 

Content Writer

vasudha