सास आई बन-ठन के बहू का रहा बुरा हाल, नीता अंबानी के आगे बहू दिखी एकदम फीकी

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 04:32 PM (IST)

देश के सबसे अमीर उद्योगपति अंबानी परिवार ने 5 जून को अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की जिसमें बॉलीवुड से लेकर मुंबई की अन्य जानी-मानी हस्तियां शामिल रही। अंबानीज ने अपनी बहू के लिए ये इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर के 'द ग्रैंड थिएटर' में होस्ट किया था । इवेंट बॉलीवुड सेलेब्स व अन्य सभी लोग ट्रडीनशल आउफफिट्स में ही नजर आए जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है लेकिन हर बार की तरह नीता अंबानी अपनी लुक की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। चलिए पहले उनकी ही लुक के बारे में आपको बताते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

नीता अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका के इस खास दिन पर ऑरेंज कलर की रेशमी साड़ी पहनी जिसका बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंटेड था। इस साड़ी के साथ उन्होंने बालों का बन बनाकर मैचिंग आरेंज गरजा और एक सिंपल बिंदी लगाई और मेकअप एकदम मिनिमल रखा। साड़ी के साथ उन्होंने सतलड़ा हार और मैचिंग झुमके पहने, जिससे उनकी रॉयल लुक को चार चांद लग गए थे या यूं कहे कि इस बार भी सारी लाइमलाइट नीता अंबानी ही ले गई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी भी लाइट पिंक और गोल्डन बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहनी थी और बालों को खुला छोड़कर हेयरएक्सेसीज लगाई थी। श्लोका का लुक भी सिंपल रहा लेकिन अपनी सास नीता के सामने बिलकुल फीका। उन्होंने साड़ी को इतनी अच्छे से कैरी नहीं किया था। इसलिए उनकी ग्रैस में थोड़ी कमी नजर आई। वहीं बिजनेसमैन मुकेश अंबानी पहली बार अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ पब्लिक अपीयरेंस देते नजर आए। मुकेश अंबानी ने बंदगला स्टाइल डार्क शेड वाली शेरवानी पहनी थी और नन्हे पृथ्वी ने डार्क पिंक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा वियर किया था। इस मौके पर कोकिलाबेन अंबानी भी बॉर्डर वाली पिंक साड़ी पहने नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

वहीं रणवीर सिंह इस मौके पर ट्रडीशनल रैड कुर्ता पजामा पहने नजर आए जिसे देखकर लोगों ने कहा कि वाह! आज एकदम संस्कारी लुक में। उनका ये लुक पसंद आया। वहीं सलमान और आमिर कैजुअल लुक में ही इवेंट अटैंड करने पहुंचे। क्रिकेट जगत से जाहिर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटके भी पहुंचे सागरिका और जाहिर दोनों के लुक को पसंद किया गया चलिए अब बताते हैं कि राधिका के लिए जो 'अरंगेत्रम सेरेमनी इवेंट' रखा गया था वह होता क्या है?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अरंगेत्रम सेरेमनी राधिका के लिए बहुत खास थी क्योंकि वो एक क्लासिकल डांसर हैं और 5 जून को उन्होंने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया, इस दिन के लिए वह कई सालों से कड़ी मेहनत कर रही थी। ऐसे में अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट के लिए एक खास अरंगेत्रम सेरेमनी आयोजित किया। राधिका की परफॉर्मेंस देते हुए कि कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राधिका एकदम परफेक्ट क्लासिकल डांसर लुक में थी। शायद आप उन्हें एक-नजर उन्हें पहचान भी ना पाए।

अरंगेत्रम सेरेमनी की बात करें तो यह एक डांसर के क्लासिकल डांस की फॉर्मल ट्रेनिंग पूरी करने और स्टेज पर डेब्यू करने पर होती है। राधिका मर्चेंट,  श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठक्कर की शिष्या हैं। बता दें कि राधिका की अरंगेत्रम सेरेमनी के लिए कुछ समय पहले गुलाबी रंग के निमंत्रण पत्र भी भेजे गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई भी थी। ये  ये निमंत्रण पत्र अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार की तरफ से भेजे गए थे। जिस पर लिखा था, "नीता और मुकेश अंबानी, शैला और वीरेन मर्चेंट राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम के लिए आमंत्रित करते हुए बहुत खुश हैं।"आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं। वह मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर हैं लेकिन अभी उनकी शादी कब होगी इससे जुड़ी किसी तरह की जानकारी भी नहीं है।
 

Content Writer

vasudha