पहले प्यार से ही सीखने को मिलती है रिलेशनशिप से जुड़ी ये 6 बातें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 22, 2019 - 11:39 AM (IST)

कोई भी अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूल सकता क्योंकि वह हमेशा खास होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पहला प्यार इसलिए भी स्पेशल होता है क्योंकि उससे लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलता है, खासकर लड़कियों को। ऐसे कई जरूरी सबक हैं, जिन्हें कोई भी पहले प्यार से ही सीख सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें आप पहले प्यार के साथ ही एक्पीरियंस कर सकते हैं।

 

आप रिलेशनशिप से क्या चाहते हैं?

लड़का हो या लड़की, रिलेशनशिप में उन्हें क्या चाहिए यह पहले प्यार से ही पता चलता है। पहले प्यार से ही आप रिश्ता निभाने के बारे में बहुत-सी बातें सीखते हैं।

रिलेशनशिप समझने में मदद

पहला प्यार का अहसास बहुत ही खूबसूरत होता है, जिसमें आप अकेले काम करना और भावनात्मक बातों के बारे में जानते हैं। वहीं इससे आपको रिलेशनशिप को बेहतर तरीके से समझने में मदद भी मिलती है।

 

कैसे करें बहस व बचाव?

पहला प्यार आपको सिखाता है कि कैसे बहस और बचाव करें। अपनी पहली रिलेशनशिप से आप कई चीजों को हैंडल करना सीखते हैं। यह अहसास आपको तब तक नहीं होता जब कोई आप पर हावी ना हो जाए और रिलेशनशिप में झगड़े ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

 

ईमानदारी और समझौता

पहली रिलेशनशिप से ही आपको सीखने को मिलता है कि रिश्ते में प्यार के अलावा आपको और भी बहुत सी चीजों का जरूरत है। पहले प्यार से ही आप समझौता, कम्युनिकेशन, ईमानदारी और चीजों को स्वीकार करना सीखते हैं।

दोस्तों और रिश्ते में बैलेंस बनाना

प्यार में पड़ने के बाद आप अपनी लाइफ की सभी चीजें भूल जाते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है और हर कोई पहले प्यार में पड़ने के बाद यह गलती जरूर करता है। ऐसे में हर किसी को सीखना चाहिए कि परिवार, दोस्त और रिलेशनशिप में बैलेंस कैसे बनाया जाए।

 

ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना

पहला प्यार यानि पहला ब्रेक-अप। पहले प्यार को भूलना आसान नहीं होता लेकिन फिर भी आप पहले प्यार को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ते हैं। पहला प्यार ही आपको मजबूत और समझदार बनाता है। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि हर किसी का पहला प्यार अधूरा रह जाए।

Content Writer

Anjali Rajput