Women Health: 30 के बाद भी नहीं होगी खून की कमी, खाती रहें ये चीजें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 01:09 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में खून की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है लेकिन गलत खान-पान के चलते लोगों की खून की कमी होती जा रही है। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। करीब 70% भारतीय महिलाएं खून कमी से जूझ रही हैं, जिनमें 30 की उम्र पार करने वाली महिलाओं की संख्या अधिक है। वहीं लगभग 57.8% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित रहती हैं।

 

महिलाओं में खून की कमी के कारण

महिलाओं में खून की कमी का सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान ही है। वहीं पीरियड्स के दौरान अधिक हैवी ब्लीडिंग और प्रेग्नेंसी में ब्लड लॉस महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसके अलावा आयरन की कमी, पेट में इंफेक्शन, कैल्शियम का अधिक सेवन, पोषक तत्वों की कमी, किसी वजह से खून बहना, फॉलिक एसिड की कमी, कैंसर और बार-बार गर्भ धारण करना भी एनीमिया का कारण बनता है।

आयरन युक्त डाइट है सबसे जरूरी

आयरन युक्त फूड्स रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन को इकट्ठा करके हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इसके लिए टूना, टोफू, चिकन, सफेद सेम, मसूर की दाल, केल (Kale), बेरीज, खजूर, अंजीर, बादाम, अखरोट, पाइन नट्स, तिल, कद्दू के बीज और अलसी के बीज आदि खाएं।

चलिए अब हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जिससे आप शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकती हैं।

अनार

शरीर में खून की कमी के पूरी करने के लिए अनार सबसे अच्छा उपाय है। इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, आयरन और विटामिन्स से जैसे तत्व होते है, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।

पालक

विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का जूस या सब्जी खाने से भी शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

टमाटर या चुकंदर का जूस

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में टमाटर या चुकंदर का जूस लें। इसके अलावा 1 गिलास चुकंदर के जूस में 1 चम्मच शहद मिक्स करके रोजाना पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

गुड़ व मूंगफली

गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है, जिससे खून की कमी पूरा होती है।

आंवला का रस

आंवला और जामुन के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी होती है। 1 हफ्ते तक लगातार इसका सेवन से आप खुद फर्क महसूस करेंगी।

गिलोय

खून की कमी पूरा करने के साथ-साथ गिलोय का रस इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है, जिससे आप बदलते मौसम में बैक्टीरियल इंफैक्शन से बची रहती हैं। इसके लिए गिलोय की डंडी को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह पानी छानकर पी लें। इससे ब्‍लड में प्‍लेटलेट्स की मात्रा बढ़ने लगेंगी।

ब्रोकोली

ब्रोकोली में एनीमिया से लड़ने वाले जरूरी तत्व मौजूद होते है। एेसे में इसका सेवन करके शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।

अंजीर

10 मुनक्के और 8 अंजीर को 200 मिली दूध में उबालकर नियमित सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन्स, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स आदि एनीमिया की शिकार को दूर करेंगे।

सूखे मेवे

खजूर, बादाम और किशमिश का को भी अपनी डाइट में शामिल करें क्योंकि इनमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है।

फल

खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, किशमिश और अनार खाने से खून बढ़ता है। अनार का सेवन तो एनीमिया में काफी फायदेमंद होता है।

मोटे अनाज

मोटे अनाज का सेवन करने से भी शरीर में खून की मात्रा पूरी होती है। शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने के लिए डाइट में गेंहू और सूजी से बनी चीजे अपनी डाइट में शामिल करें।

व्यायाम करें

नियमित व्यायम से सिर्फ लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ाने में ही मदद नहीं मिलती बल्कि यह आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। साथ ही व्यायाम शरीर और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की प्रवाह भी सही रखता है। इसके लिए आप दौड़ना, जॉगिंग, साइकिल चलाना, स्विमिंग या एरोबिक्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput