Bobby Deol की फिल्म ''बंदर'' देखकर भावुक हुईं ईशा देओल, बोलीं- ''आज के दौर के सबसे...

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 06:47 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra के परिवार की मजबूत बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में Bobby Deol की नई फिल्म 'बंदर' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद उनकी सौतेली बहन और अभिनेत्री Esha Deol ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की जमकर तारीफ की और एक भावुक पोस्ट साझा की।

फिल्म देखने के बाद भावुक हुईं ईशा

ईशा देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बॉबी देओल का परिवार और करीबी दोस्त नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने अपने भाई के लिए एक खास संदेश भी लिखा। ईशा ने लिखा, आप इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। मेरे लिए आप आज के समय के सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। आपकी परफॉर्मेंस दमदार होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील भी है। बहुत बढ़िया भैया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी दोनों भाई-बहन के रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

अलग परिवार, लेकिन प्यार वही

ईशा देओल, धर्मेंद्र और Hema Malini की बेटी हैं, जबकि बॉबी देओल और Sunny Deol, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। अलग-अलग परिवारों से होने के बावजूद सभी भाई-बहनों के बीच प्यार और सम्मान हमेशा देखने को मिलता है। ईशा कई मौकों पर अपने बड़े भाइयों सनी और बॉबी के लिए खुलकर प्यार और सम्मान जाहिर कर चुकी हैं।

सनी देओल की भी कर चुकी हैं तारीफ

यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने अपने भाइयों की सफलता पर खुशी जाहिर की हो। इससे पहले सनी देओल की फिल्मों और उपलब्धियों को लेकर भी वह कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं। परिवार के प्रति उनका लगाव अक्सर फैंस का दिल जीत लेता है।

'बंदर' को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

5 जून को रिलीज हुई 'बंदर' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि करीब 17 साल बाद बॉबी देओल किसी फिल्म में सोलो लीड हीरो के रूप में नजर आए हैं। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है।

PunjabKesari

संघर्ष से सफलता तक का सफर

बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में फिल्म Barsaat से की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। हाल के वर्षों में वे वेब सीरीज Aashram में बाबा निराला और फिल्म Animal में अबरार के किरदार से जबरदस्त चर्चा में रहे। इन भूमिकाओं ने उन्हें एक बार फिर इंडस्ट्री के सबसे दमदार कलाकारों की सूची में ला खड़ा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static