Esha Deol के घर पर आईं नन्ही परी, देखे तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 02:10 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया।  बेटी के जन्म के बाद दोनों परिवार बहुत खुश है। 
हाल में ईशा और उनके पति अपनी बेटी के साथ अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। ईशा के पति भरत ने बेटी को अपनी गोद में उठाया हुआ था। ईशा अपने प्रैग्नेंसी पीरियड से ही चर्चा में है। प्रैग्नेंसी पीरियड में वह कई बार स्टाइलिश लुक में दिखाई दी। उन्होंने अपनी प्रैग्नेंसी को खूब एन्जॉय किया। 


आपको बता दें कि 2012 में ईशा ने भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। ईशा धूम, नो एंट्री, आंखे और संडे जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Punjab Kesari