Fashion: वेडिंग सीजन के लिए बेस्ट हैं एरिका फर्नांडिस के ये लहंगे

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 01:32 PM (IST)

शादियों का सजीन चल रहा है। लड़कियां वेडिंग फंक्शन में स्टालिश और अलग दिखने के लिए शॉपिंग पर पूरा फोकस करती हैं। अगर आप भी अपने वेडिंग डे, फ्रेड या बहन की शादी में स्टालिश दिखना चाहती हैं तो टीवी एक्ट्रेस एरिका से आइडियाज ले सकती हैं।

पॉपुलर शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में प्रेरणा की भूमिका निभाने वाली एरिका फर्नांडिस सबसे स्टाइलिश टीवी एक्‍ट्रेस में शामिल हैं। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, एरिका वेस्टर्न से लेकर एथनिक ड्रेसेस तक में परफेक्ट नजर आती हैं।

अगर आप मेहंदी से लेकर सगाई और रिसेप्शन जैसे वेडिंग फंक्शन्स में स्टाइलिश अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो एरिका फर्नांडिस के इन लहंगों से ले सकती हैं इंस्पिरेशन।

चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ स्टाइलिश ड्रैसेज....

Neeru's लेबल के इस हैवी एम्ब्रायडरी येलो जैकेट लहंगे में एरिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस तरह के लहंगे में आप भी वेडिंग फंक्शन्स पर ट्राई कर सकती हैं।

साल 2019 में रेड कलर के लहंगे काफी ज्यादा पॉपुलर हुए। अगर आप भी वेडिंग फंक्शन के लिए रेड कलर का लहंगा लेने की सोच रहे हैं तो एरिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है।

एरिका ने अपनी 'कसौटी जिंदगी की' की को-स्टार सोन्या अयोध्या की शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना, जिस पर एंब्रॉयडरी काफी खूबसूरत लग रही थी। यह ड्रेस Mishru लेबल का है। इसके साथ उन्होंने हल्की ज्वेलरी कैरी की थी और न्यूड मेकअप किया था। वेडिंग पार्टी में इस तरह की ड्रेस आपको क्लासी लुक देगी।

अगर आपको ग्रीन कलर पसंद है तो आप मेहंदी या सगाई की रस्म के लिए एरिका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पैरट ग्रीन कलर विद वन शोल्डर ब्लाउज लहंगा एरिका को ग्लैमरस लुक दे रहा है।

Content Writer

Anjali Rajput