उतराखंड की इन अनदेखी जगहों में मनाएं Weekend

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 04:59 PM (IST)

ठंडे इलाकों का जिक्र करें तो उत्तराखंड भी उनमें से एक ही है। पहाड़ों और खूबसूरत वादियों में ढूबा हुआ ये शहर पर्यटकों को बहुत ही लुभाता है। दूर-दूर से यात्री यहां की सैर करने आते हैं । शांत इलाके और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर ये शहर सैलानियों की पहली पसंद बनता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा वक्त बिता सकते हैं। लेकिन बहुत से पर्यटक इसकी कुछ अनदेखी जगहों के बारे में नहीं जानते तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

बिनसर 

उत्तराखंड के पहाड़ों में बसा ये शहर पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। ये इलाका बहुत ही शांत है। आप यहां पर बहुत ही आराम से अपने पार्टनर और फैमिली वालों के साथ समय बिता सकते हैं। यहां पर आप नंदा देवी, नंदा कोट और केदारनाथ के दर्शन करन सकते हैं। 2400 मीटर की ऊंचाई पर बनी इस जगह  पर अलग-अलग वन्यजीव भी पाए जाते हैं। 

जागेश्वर मंदिर

ये मंदिर देवदार के जंगलों के बीच बना हुआ है। इसे बहुत ही पवित्र मंदिर माना जाता है। भगवान शिव को अर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक जगह ये भी है। आप यहां पर मृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। जागेश्वर के पास अलमोड़ा भी स्थित है। यहां पर 124 मंदिर और सैंकड़ों मूर्तियां स्थापित हैं। आप अपने फैमिली वालों के साथ यहां पर बहुत ही अच्छा समय बीता सकते हैं।  

लोहागढ़ 

ये शहर लोहावती नदी के किनारे पर बसा हुआ है। इसलिए इसको लोहागढ़ कहते हैं। पर्यटकों को भी इस जगह के बारे में नहीं पता होता है। वीकेंड की छुट्टियां बीताने के लिए ये जगह सबसे सही ऑपशन है। यहां पर मायावती, अद्वैत आश्रम, बाणासुर का किला, देवीधुरा मंदिर, पंचेश्वर मंदिर और भी बहुत सी जगहें हैं। 

मुनस्यारी 

ये हिल स्टेशन उत्तराखंड के पिथौरगढ़ जिले में बसा हुआ है। यहां पर आप प्रकृतिक खूबसूरती के अलावा अलग-अलग प्रकार के जानवर भी देख सकते हैं। स्कीइंग,ट्रैकिंग, हाइकिंग, माउंटेन क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते हैं।  

लैंसडाउन

उत्तराखंड की कई खूबसूरत  जगहों में से एक लैंसडाउन भी है। इस सुंदर जगह को ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया था। सारे साल इस जगह का मौसम बहुत ही अच्छा होता है। प्राकृतिक नजारे देखकर आप खुश हो जाएंगे। यहां पर आप अलग-अलग एक्टिविटीज जैसे -बोटिगं, कैपिंग,ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको एक अलग तरह की शांति का एहसास होगा। 

Content Writer

Vandana