Summer Special: दुनिया की भीड़ से दूर यहां लें गर्मी की छुट्टियों का मजा

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 04:06 PM (IST)

गर्मियों का सीजन शुरु हो चुका है और लोगों ने अपने परिवार के साथ ट्रिप भी प्लान करना शुरु कर दिया है। लोग गर्मी की छुट्टियों में अपनी फैमिली के साथ ऐसी जगहें घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां वह खूब सारी मस्ती, सुकून भरे पल और ठंडक का मजा ले सकें। ऐसे में आज हम आपको भारत के कुछ वॉटरफॉल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आपको इस मौसम में भी ठंडक देंगे। इन जगहों पर गर्मी में ठंडा पानी, नेचुरल ब्यूटी, खुला आसमान, पहाड़ और हरियाली देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
 

1. महाराष्ट्र, थोसेघर झरना
महाराष्ट्र के इस सबसे बड़े झरनें की लंबाई करीब 1150 फुट है। इस झरने के किनारे लगे खूबसूरत फूल इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देते हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के असघन्दर झरना, लिंगमाला झरना, धोबी झरना और कुन फॉल्स भी फेमस है।

2. मेघालय, नोहसिंजिथियांग झरना
मेघालय के 1,033 फुट ऊंचे इस झरने को 7 बहनों का झरना भी कहा जाता है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद रोमांचक हो जाता है। यहां आप इस झरने के अलावा वन्यजीव और गुफाएं भी देख सकते हैं।

3. गोवा, दूधसागर झरना
गोवा-कर्नाटक की सीमा के पास मांडवी नदी पर स्थित इस झरने को 'सी ऑफ मिल्क' भी कहा जाता है। करीब 1,020 फुट ऊंचे इस झरने में गर्मियों का मजा लेने के लिए कई टूरिस्ट आते है। भारत के इस सबसे बड़े झरने से आप घने वन और रोलिंग पहाड़ियों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

4. कर्नाटक, जोग प्रपात
महाराष्ट्र-कर्नाटक की सीमा पर मौजूद यह झरना भी भारत के सबसे बड़े झरनों में से एक है। यहां आप ठंडे पानी के साथ बहते झरने की आवाजें भी साफ सुन सकते हैं।

5. उड़ीसा, खांडधर झरना
801 फुट ऊंचे इस झरने पर गर्मी के मौसम में पर्यटकों का मेला लग जाता है। घोड़े की पूंछ जैसे इस झरने का आकार मानसून सीजन में थोड़ा बढ़ जाता है। घने जंगलों से घिरे इस झरने को मुख्य पयर्टन स्थलों में गिना जाता है।

6. मध्यप्रदेश, धुआंधार लेक
मध्यप्रदेश का धुआंधार झरना भेड़ाघाट में नर्मदा नदी में गिरता है। अपने सुन्दर दृश्य से पर्यटकों को आकृषित करने वाले इस झरने की ऊंचाई करीब 311 फुट है। यहां पर छोड़ी दूरी पर बने बांध से भी आप इस झरने के खूबसूरती नजारे को देख सकते हैं।

7. केरल, अथिराप्पिल्ली झरना
चलोकुडी नदी पर स्थित केरल के अथिराप्पिल्ली झरना को उसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। गर्मी में यहां पयर्टकों की संख्या बढ़ जाती है और यहां बच्चे से लेकर बड़े तक खूब मस्ती करते हैं। यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं।

Punjab Kesari