गर्मी में लें Watermelon Mocktail का मजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 12:36 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। एेसे में लोग नींबू पानी या किसी शरबत का सेवन करते हैं लेकिन हर बार एक ही तरह के ड्रिंक पी कर लोग बोर हो जाते हैं। एेसे में आप कुछ अलग तरह का ड्रिंक ट्राइ कर सकते हें।  आज हम आपके लिए एेसी ड्रिंक लाएं हैं जो आपको गर्मी से राहत दिलाएगी। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।


सामग्री
3/4 कप चीनी
1/2 कप पानी
1/4 कप अदरक
1 तरबूज (कटे हुए)
3/4 नींबू पानी
4 कप ठंडा सोडा
बर्फ
पुदीने के पत्ते (गार्निश के लिए) 


विधि

1. पैन में चीनी, नींबू का रस और अदरक का रस मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। 

2. अब ब्लैंडर में तरबूज को ब्लेंड करें और फिर इसमें आइस डालें।

3. इसे पुदीने की पत्तियां से गार्निश करें। अब चिल्ड वाटर मेलन लाइम सोडा ड्रिंक बनकर तैयार है। सर्व करें।


 

Punjab Kesari