दुनिया की ऐसी जगहें, जहां देखने को मिलता है Natural Lighting का नजारा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 02:35 PM (IST)

कुदरत ने हमें बहुत ही अनमोल तोहफे दिए हुए हैं जो शायद इंसान के बस से बहुत दूर हैं। खूबसूरत पड़ाह,नदियां,झरने,पेड-पौधे जैसे कुदरती नजारे देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। प्रकृतिक रूप से होने वाली कुछ घटनाएं तो इतनी शानदार होती हैं कि उनकी खूबसूरती के बारे में कुछ कहा ही नहीं जा सकता। ऐसा ही एक नजारा है  नॉदर्न लाइट्स। जिसमें रात के समय आसमान रंगीन लाइटिंग से सजा हुआ दिखाई देता है। 

क्या है नॉदर्न लाइट्स
यह कुदरती रूप से होने वाली घटना होती है जिससे धरती के गैस पार्टिकल्स और सूर्य के वायु-मंडलममें मौजूद पार्टिकल्स के बीच टकराव से पैदा होता है। इससे जो हेर-फेर होते है, वह गैसों के प्रकार पर निर्भर करते हैं जो उस समय आपस में टकराती हैं और रंग पैदा करती हैं। इससे ऊभरने वाले रंगों में पेल येलोइश-ग्रीन सबसे प्रमुख होता है जो घरती से 60 मील ऊपर ऑक्सीजन के मॉलेक्युल्स से पैदा होता है। इस शानदार नजारे को ही नॉदर्न लाइट्स कहा जाता है। आइए जाने किन जगहों पर देखने को मिलता है यह दृश्य। 

1. Saariselka, Finland

फिनलैंड के Saariselka में नॉर्दन लाइट देखी जा सकती है। रात के अंधेरे में यह नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर सर्दियों में अक्सर यह घटना होती रहती है। 

2. Iceland


इस जगह पर रात का नजारा बेहद शानदार होता है। इस लाइटिंग को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

3.  Yukon, Canada


रात के अंधेरे में प्राकृतिक सुंदरता देखना चाहते हैं तो कनाडा के Yukon में जरूर जाएं। यहां पर आप विंटर सीजन में किसी भी होटल में रूककर रूम से इसे देख सकते हैं। ग्रीन, येलो, मजेंटा और ब्लू कलर मिक्स लाइट इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देते हैं। 

4. Tromso, Norway


रात को नॉर्वे के ट्रोम्सो में शहर के बीचों-बीच का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। इसे देखकर इस तरह लगता है कि जैसे कोई लाइटिंग शो चल रहा हो।

5. Longyearbyen, Norway


लॉन्गयेरब्येन में यह नजारा बहुत दूर तक देखा जा सकता है। इस लाइटिंग को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे रोशनी डांस कर रही हो। इसके अलावा स्वीडन के अबीस्को,  ग्रीनलैंड के कैंगेर्लुसुआक,यूके के नॉर्दन स्कॉटलैंड में भी इसे देखा जा सकता है।  

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari