बिग- बॉस के विनर Elvish का मेकर्स पर आरोप! नहीं दी 25 लाख की प्राइज मनी

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 06:58 PM (IST)

बिग- बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे चुके एलविश यादव इन दिनों खूब सूर्खियों में हैं। हाल ही में Urvashi Rautela के साथ गाने हम तो दीवाने में नजर आए थे, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। इसी गाने के प्रमोशन के लिए वो शहनाज गिल को शो देसी वाइब्स में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बातों- बातों में बताया कि उन्हें कभी तक विनिंग अमाउंट नहीं मिली है। ये  बात जानकर उनके फैंस हैरान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

मेकर्स से एलविश ने बार- बार पूछा तक एक ही सवाल

शहनाज के शो में एलविश ने बताया था कि बतौर वाइल्ड कार्ड, बिग- बॉस ओटीटी 2 में एंट्री लेने से पहले उन्होंने मेकर्स से करीब 100  बार पूछा था कि क्या कोई ऐसा रूल तो नहीं कि वाइल्ड कार्ड जीत नहीं सकता है। वहीं मेकर्स ने एलविश का दिलासा देते हुए कहा था कि 'वाइल्ड कार्ड जीतेगा अगर वोट्स मिले तो'।

बता दें एलविश को ताबड़तोड़ वोट्स मिले थे, इतने की इतिहास बन गया। वहीं उन्होंने बातों - बातों में कहा कि उन्हें कभी तक 25 लाख की प्राइज मनी नहीं मिली है। इस बात को सुनकर शहनाज भी हैरान हुई और उन्होंने कहा कि ये तो गलत बात है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur