Elle Beauty Awards2019: करीना से लेकर गौहर तक, दीवाज ने दिखाया अपना सेक्सी अंदाज

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 12:23 PM (IST)

बीती रात मुंबई में एले ब्यूटी अवॉर्ड्स 2019 आयोजित किया गया जिसके रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई अदाकाराएं अपने जलवे बिखेरती नजर आईं। इसमें करीना कपूर खान से लेकर अनुष्का शर्मा और अनन्या पांडे तक, सभी ने अपने स्टाइल से लोगों को खूब इम्प्रेस किया। चलिए देखते है किसका लुक Best और worst दिखा।

शुरूआत बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से करते है जिन्होंने एक बार फिर अपने स्टाइल से लाइमलाइट बटोरी। करीना ने डार्क पिंक एंड रैड थाई हाई स्लिट गाउन पहना और लाइट वेवी हेयर से अपने लुक को कंप्लीट किया।

वहीं अनुष्का शर्मा ने अपनी व्हाइट रिवीलिंग ड्रेस से तहलका मचा दिया। खास थी उनका हेयरस्टाइल जो उन्हें सूट भी कर रहा था। 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मेटेलिक डीप-क्लीवेज गाउन में जाह्नवी काफी हॉट लग रही थी। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

अवॉर्ड नाइट में अनन्या पांडे ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची। 

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर व्हाइट थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आईं, मगर उनका चिपकू हेयरस्टाइल उनकी पर्सनैलिटी को डाउन कर रहा था। ट्रांसपेरेंट गाउन में वो खास इम्प्रेशन नहीं जमा पाई।

एले ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर गौहर खान ने भी शिरकत की और अपने सिंपल सौबर लुक से सभी का दिल जीत लिया। 

राधिका मदन ने ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन में अपनी अदाएं बिखेरी। 

वहीं एक्ट्रेस मालविका मोहन ने रैड रफ्फल स्टाइल केप गाउन कैरी किया। 

इस समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह भी पहुंचे और अपने अजीबोगरीब अवतार से एक बार फिर सभी को एंटरटेन करते नजर आए। इस दौरान रणवीर सिंह ने काले रंग का सूट पहना, लेकिन सूट के साथ उन्होंने प्रिंटेड शर्ट पहनी थी। रणवीर सिंह ने एक हैट भी पहना हुआ था। 

Content Writer

shipra rana