दुनिया की सबसे रईस महारानी थी एलिजाबेथ, अपने पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति

punjabkesari.in Friday, Sep 09, 2022 - 06:18 PM (IST)

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी ने अपने 70 साल के शासन के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े। इतिहास में सबसे बुजुर्ग ब्रिटिश महारानी होने के अलावा, एलिजाबेथ द्वितीय अब तक की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली रानी भी थीं। उनका शासन 70 साल 214 दिनों (6 फरवरी, 1952 - 8 सितंबर, 2022) तक चला। इतना ही नहीं वह दुनिया की सबसे रईस महारानी भी थीं।


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की नेट वर्थ को लेकर अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं।  Fortune के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पीछे 500 मिलियन डॉलर (39,858,975,000 रुपये) की संपत्ति छोड़ गई हैं, जो प्रिंस चार्ल्स को किंग बनने पर विरासत पर मिलेगी।  ‘संडे टाइम्स’ की 2022 की अमीरों की सूची के मुताबिक रानी कर संपत्ति का कुल मूल्य अनुमानत: 37 करोड़ पाउंड (42.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) था। 


गुडटू नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपए से अधिक थी। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, महारानी ने अपने निवेश, कला संग्रह, ज्वैलरी और रियल एस्टेट होल्डिंग्स से व्यक्तिगत संपत्ति में के रूप में 500 मिलियन डॉलर से अधिक रकम  जमा की थी। पूरे राजशाही परिवार की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 72.5 बिलियन पाउंड (6,631 अरब रुपए से अधिक) है। 


बताया जाता है कि महारानी को टैक्सपेयर फंड के जरिए इनकम मिलती थी।  इसे सॉवरेन ग्रांट के रूप में जाना जाता है। इस ग्रांट की शुरुआत किंग जॉर्ज तृतीय (King George III) के समय में हुई थी. उन्होंने संसद से एक एग्रिमेंट किया था। इस तरह उन्होंने खुद के और आगे की पीढ़ियों के लिए फंड हासिल करने का रास्ता तैयार किया था। 

वहीं डेली टेलीग्राफ अखबार ने गणना की कि रानी ने 2015 में 89 वर्ष की आयु में विदेशी यात्राएं रोकने से पहले दुनिया भर की 42 बार परिक्रमा के बराबर यात्रा की। उनकी सबसे लंबी विदेश यात्रा नवंबर 1953 से मई 1954 तक 168 दिनों तक चली, इस दौरान उन्होंने 13 देशों का दौरा किया। महारानी की मौत के समय ‘रॉयल फैमिली’ के इंस्टाग्राम पर 1.11 करोड़ फालोअर थे।

Content Writer

vasudha