पहली ही नजर में इस शख्स को  दिल दे बैठी थी एकता कपूर,  शरमाते हुए बताया कौन है वो

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 01:47 PM (IST)

टेलीविजन क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर का करियर ग्राफ काफी बुलंदी पर है। यह तो हम सभी जानते हैं कि एकता कपूर एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ सिंगल मदर भी हैं, लेकिन क्या आपको यह मालूम है कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक शख्स को खूब पसंद करती है। उन्होंने खुद एक शो में अपने क्रश का खुलासा किया।


प्रड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर हाल ही में  रियलिटी शो द बिग पिक्चर में मौनी रॉय के साथ पहुंची। शो के प्राेमो में मौनी रॉय बताती है कि उनकी दोस्त को किस पर क्रश था। मौनी वहां बैठी ऑड‍ियंस से कहती हैं- क्या आप लोग जानना चाहते हैं कि एकता कपूर का क्रश कौन है। इस बीच वह एक थ्रोबैक वीडियो दिखाती हैं, जिसे देख एकता शर्मा जाती हैं। 


इस वीडियो में एकता कहती हैं कि-  मेरा क्रश रणवीर सिंह हैं।  वीडियो को देखने के बाद रणवीर कहते हैं- इस विशाल मंच पर मेरे प्यार का इजहार करना चाहूंगा। एकता भी कहती हैं- मुझे नहीं लगता क‍ि मैंने ऐसा पहले कभी किया है पर मैं सिर्फ इस शख्स (रणवीर) के लिए कर सकती हूं। 


इसके बाद बैकग्राउंड में - नैनों में सपना, सपनों में सजना गाना बजता है और सभी डांस करते नजर आ रहे हैं।  कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के साथ शो की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी। 

Content Writer

vasudha