एकता और शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी, वेब सीरीज के एक सीन ने मचाया बवाल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 06:45 PM (IST)

मुसीबत कहां और किस रूप आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर के साथ। जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ  एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। उनके खिलाफ एक साल पहले मामला दर्ज किया गया था जिस पर अब कार्रवाई की जा रही है।


दरअसल यह पूरा विवाद वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर हुआ है,  इसमें देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखलाया गया था। इस आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था।  अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

एकता कपूर पर आरोप है कि वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।  अब बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिया है। 


बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक का कहना है कि वेब सीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक घटिया वेब सीरीज पोर्टल पर डाला गया था जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया था। उन्हाेंने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
 

Content Writer

vasudha