मिस्त्र महिलाओं की 'जवां स्किन' का राज है सदियों पुराने Beauty टिप्स

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 12:31 PM (IST)

मिस्र की महिलाएं दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इस बात में तो कोई शक नहीं है कि मिस्र (Egypt) की महिलाएं या लड़कियां अपनी ब्‍यूटी को लेकर काफी संजीदा थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इस देश की महिलाएं प्राचीन तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। इनका तरीका भले ही पुराना हो लेकिन इसी के कारण मिस्र की महिलाएं बुढ़ापे में भी जवां दिखाई देती हैं। चलिए जानते हैं उनके कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स, जिससे आप भी लंबे समय तक जवां और खूबसूरती दिख सकती हैं।

 

स्क्रबिंग के लिए कॉफी पाऊडर

चेहरे पर पड़ी डैड स्किन को हटाने के लिए मिस्र की महिलाएं कॉफी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। स्क्रब बनाने के लिए कॉफी पाउडर, 1चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल लें। अब इसको अच्छे से मिक्स कर लें। फिर चेहरे पर अच्छे तरीके से स्क्रब करें।

दूध और शहद से स्नान

चेहरे का रंग निखारने के लिए महिलाएं दूध और शहद से बने पैक से नहाती हैं। इस पैक से नहाने से स्किन में कसाव और चमक आती  है।

केस्‍टर, शीशम और मोरिंगा ऑयल

मिस्र की महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने को लेकर काफी जुनूनी होती हैं। अपनी जवां स्किन को बरकरार रखने के लिए और झुर्रियों से बचने के लिए वो केस्‍टर, शीशम, और मोरिंगा के तेल लगाती हैं।

काजल

आपको जानकर हैरानी होगी कि काजल मिस्र की खोज है। विंग्ड आई मेकअप मिस्‍त्र की महिलाओं की पसंदीदा मेकअप है।

अनचाहे बालों के लिए

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए मिस्र की महिलाएं चीनी, नींबू और पानी से बने पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे के बाल भी निकल जाएंगे और दर्द भी नही होगा।

बालों के नारियल तेल

मिस्र की महिलाओं के बाल बहुत सिल्की होतेे हैं। वे अपने बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। हफ्ते में 3 बार मिस्र की महिलाएं नारियल तेल से मालिश करती हैं। 

वर्कआउट पर देती हैं खास ध्यान

परफेक्ट फिगर पाने के लिए महिलाएं रोइंग, फिशिंग, जंपिग और भी कई सारे वर्कआउट करते हैं। रोजाना सुबह और शाम वर्कआउट करने से शरीर फिट रहने के साथ ही चुस्ती-फूर्ती बनी रहती है। 

Content Writer

Anjali Rajput