ऐसे बनाएं एग्गलेस व्हाइट वेनिला कपकेक

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 09:55 AM (IST)

अगर आप बिना अंडे का केक पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एग्गलेस व्हाइट वेनिला कपकेक की रेसिपी लेकर आए हैं। इसे बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि

सामग्रीः-
बटर- 100 ग्राम
चीनी- 180 ग्राम
दही- 140 ग्राम
वेनीला एक्सट्रेक्ट- 1/2 टीस्पून
मैदा- 255 ग्राम
बेकिंग पाउडर- 3 टीस्पून
दूध- 150 मि.ली.
व्हीप्ड क्रीम- टॉपिंग के लिए
स्ट्रॉबेरी- स्वाद के लिए

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 100 ग्राम मक्खन, 180 ग्राम चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब इसमें 140 ग्राम दही, 1/2 टीस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट मिक्स करें।
3. फिर इसमें 255 ग्राम मैदा, 3 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 150 मि.ली. दूध डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
4. तैयार किए घोल को अब मफिन कप में डालें।
5. अब इसे ओवन में 350°F/180°C पर 30 मिनट के लिए बेक करें।
6. इसे ओवन से निकालें और इसके ऊपर व्हीप्ड क्रीम लगाएं।
7. एग्गलेस व्हाइट वेनिला कपकेक बन कर तैयार है। अब इसे स्ट्रॉबेरी के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Punjab Kesari