सर्दियों में अंडे से बने ये फेसपैक दिलवाएंगे Hair Problems से छुटकारा, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 11:49 AM (IST)

बदलता मौसम त्वचा, स्वास्थ्य समेत बालों के लिए भी समस्याएं खड़ी कर देता है। झड़ते बाल, डैंड्रफ जैसी समस्याएं इस मौसम में बहुत होती है। ऐसे में महिलाएं कई तरह के शैंपू भी बालों में इस्तेमाल करती हैं। लेकिन परेशानी से निजात नहीं मिल पाती। ड्राईनेस, रुखे और बेजान बालों से राहत पाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन आपको हेयर प्रॉब्लम्स से राहत दिलवाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप इसे अपनी हेयर केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं...

विटामिन-ई और अंडा हेयरमास्क 

आप विटामिन-ई और अंडे से बने हेयर मास्क के साथ दो मुंहे बाल और सफेद बालों की समस्या से राहत पा सकते हैं। 

सामग्री 

नारियल तेल - 2 चम्मच 
विटामिन- ई कैप्सूल - 2
अंडा - 1

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अंडे के पीले भाग में नारियल तेल मिलाएं। 
. इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें। 
. मिक्स करके इसमें विटामिन-ई कैप्सूल डालें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करके बालों में लगा लें। 
. 30 मिनट के साथ बालों को धो लें। 

जैतून तेल और अंडा हेयरमास्क 

आप डैंड्रफ और बढ़ते बालों के लिए जैतून तेल और अंडे से बना हेयरमास्क बालों में लगा सकते हैं। 

सामग्री 

जैतून तेल - 3 चम्मच 
अंडा - 1 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले अंडे को फेंट लें। 
. इसके बाद इसमें जैतून तेल डालें। 
. दोनों चीजों को मिक्स कर लें। 
. तैयार मास्क अपने बालों में लगाएं। 
. सूखने के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

एलोवेरा जेल और अंडा हेयरमास्क 

आप अंडे और एलोवेरा जेल मास्क से बालों की ड्राईनेस से राहत पा सकते हैं। इस हेयरमास्क से आपके बाल सॉफ्ट और चमकदार भी बनेंगे। 

सामग्री 

एलोवेरा जेल - 3 चम्मच 
अंडा - 1 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. अंडे के पीले भाग में एलोवेरा जेल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्चे से मिक्स करके बालों में लगाएं। 
. 30 मिनट के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

दही और अंडा हेयरमास्क 

डैंड्रफ और बालों की मजबूत करने के लिए आप दही और अंडे से बना हेयरमास्क बालों में लगा सकते हैं। 

सामग्री 

दही - 3 चम्मच 
अंडा - 2 
नींबू - 3 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

.  सबसे पहले आप अंडे को अच्छे से फेंट लें। 
. इसमें दही मिलाएं और नींबू को मिक्स कर लें। 
. सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर बालों में लगाएं। 
. 1 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें। 

 केले और अंडे से बना हेयरमास्क 

आप केले और अंडे से बने हेयरमास्क के साथ बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

सामग्री 

केला - 1 
दूध - 3 चम्मच 
शहद - 2 चम्मच 
जैतून का तेल - 3 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप अंडे को अच्छे से फेंट लें। 
. इसके बाद इसमें केला मैश करके मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें दूध और शहद मिला दें। 
. तैयार मास्क अपने बालों में 15 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 


 

Content Writer

palak