प्रैग्नेंसी में नींद न आने पर अपनाएं ये कारगर टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 05:23 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के दौरान महिला में कई शारीरिक बदलाव देखने को मिलती है। अधिकतर महिलाओं को तो इस समय नींद न आने की समस्या भी रहती है। प्रैग्नेंसी में पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे मां और बच्चे की सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी प्रैग्नेंट है और नींद न आने की समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जो प्रैग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए मददगार साबित होंगे।

 


1. सही बिस्तर चुनें


प्रैग्नेंसी के दौरान हमेशा चौड़े बिस्तर पर कुशन लेकर सोएं। इस तरह सोएं कि पेट पर ज्यादा दबाव न पड़ें। 

 

2. सोने से पहले नहाएं
गर्भवस्था में सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं। इससे रात को अच्छी नींद आती है। साथ नहाने से शरीर हल्का महसूस करता है और दिमाग शांत रहता है। 

 

3. सकारात्मक चीजें सोचे


बिस्तर पर कभी भी अपने में नकारात्मक बातें न सोचे। हमेशा सकारात्मक विचार अपने मन में लगाए। अपने पति से प्यार भरी बातें या मनपसंद गाने सुन सकती है। 

 

4. कार्बोहाइड्रेट आहार न खाएं
प्रैग्नेंसी में अच्छी नींद लेना चाहती है तो आहार में कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन कम करें क्योंकि इसको खाने से नींद भाग जाती है और सारी रात बैठकर गुजारनी पड़ती है। 

 

5. व्यायाम भी करें


व्यायाम करने से शरीर फिट रहता है और बच्चा भी स्वस्थ रहता है। ध्यान रखें कि प्रैग्नेंसी में हल्का व्यायाम करें। चटाई पर बैठकर श्वास लें और मुंह से सांस को छोड़ें। साथ ही सांस को छोड़ते समय 'ओम' का उच्‍चारण करें।

घरेलू नुस्खे भी अपनाएं


1. चेरी
सोने से पहले मुट्ठीभर चेरी का सेवन करें। इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। चेरी को जूस भी पिया जा सकता है।

 

2. दूध
रात को बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से भी नींद अच्छी आती है। दूध कैल्शि‍यम का भी एक अच्छा स्त्रोत है, जो तनाव दूर करने में भी मददगार है। 

 

3. बादाम
बादाम भी मैग्न‍ीशियम का अच्छा स्त्रोत है। यह अच्छी नींद लाने में मददगार है। इसके अलावा इससे मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव की समस्या दूर रखते है। 

 

4. हर्बल चाय
प्रैग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए कैफीन और एल्कोहल से परहेज करें। रात को सोने से पहले हर्बल चाय पीएं। नींद अच्छी आएगी। 

Punjab Kesari