आपके नाखूनों के आस-पास भी छिल जाता है मांस तो अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 05:30 PM (IST)

नाखूनों के आस-पास की खाल उतरने की समस्या को हैंगनेल भी कहा जाता है। यह प्रॉबल्म लगभग अधिकतर लोगों को होती हैं, जो न सिर्फ सर्दी बल्कि गर्मियों की समस्या भी हैं। जब नाखूनों के ऊपर की स्किन पड़ जाती है तो ऑक्सीजन का प्रवाह रूक जाता है, जिससे नाखून पलते और उनका रंग भी बदल सकता हैं। अगर आप आपके नाखूनों के आस-पास खाल उतरने लगती है जो आपको काफी दिक्कत देती है तो आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ नुस्खे बताएंगे, जो घरेलू और आसान भी हैं। 

 

 

1.ऑलिव ऑयल 


ऑलिव ऑयल ब्यूटी के लिए काफी गुणकारी माना जाता हैं। अगर ऑलिव ऑयल को गर्म करके क्यूटिकल्स पर लगाया जाए तो काफी फायदा मिलता हैं। रोज नहाने से पहले इस तेल से क्यूटिकल्स की मसाज करें। इससे नाखूनों को पोषण मिलेगा और क्यूटिकल्स की समस्या दूर होगी।


    
2. बादाम तेल 
बादाम में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनसे त्वचा संबंधी कई प्रॉबल्म दूर होती हैं। अगर नींबू के रस में 1 चम्मच बादाम तेल मिलाएं। फिर अपने नाखूनों को उसमें 3 मिनट तक भिगोकर रखें। बाद में पानी से धो लें। 

 

3. एलोवेरा 


अगर आप बाकी तरीके अजमाकर देख चुके है तो एलोवेरा आपकी पूरी मदद करेगा। नाखूनों के क्यूटिकल्स से छुटकारा पाने के लिए बस रोज एलोवेरा के साथ नाखूनों के आस-पास मसाज करें।

 

4. क्यूटिकल ऑयल 
हमारे नाखूनों को भी कंडीशनिंग और हाइड्रेशन की जरूरत होती हैं। अगर आपके क्यूटिकल नाजुक हैं तो नाखूनों के आस-पास निकलने वाली खाल से बचने के लिए क्यूटिकल ऑयल लगाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

 

5. गर्म पानी
उंगली के सिरे का खाल उतरने पर गर्म पानी में अपने हाथ को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें और फिर गीले हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे भी फायदा होता दिखेगा। 
 

Punjab Kesari