बिस्तर में बैठकर खाना खाने से बढ़ता है वास्तु दोष, करें इन नियमों का पालन

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 11:50 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर रहन-सहन का बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुछ चीजों के खास नियम हैं जिनका पालन न करने पर वास्तु दोष बढ़ता है। वास्तु दोष के कारण परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, देखा गया है की कई लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाने लगते हैं। वास्तु में इसे बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है।इससे घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। ऐसे में आपको भोजन करने के सही नियमों का पता होना चाहिए जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे।

इस दिशा में करें भोजन

PunjabKesari

वास्तु के अनुसार भोजन ग्रहण करने की सही दिशा पूर्व या उत्तर है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा इस दिशा में मुख कर के ही खाना ग्रहण करना चाहिए। माना जाता है कि यदि पूर्व दिशा की ओर सिर करके खाना खाया जाए, तो आपको रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा कभी भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन नहीं करना चाहिए।

भोजन के समय न पहने ये चीजें

व्यक्ति को कभी भी भोजन करते समय जूते चप्पल नहीं पहने चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी होने लगती है। साथ ही कर्ज भी बढ़ सकता है। इसलिए घर में सही मुद्रा में बैठकर ही भोजन ग्रहण करें।

PunjabKesari

आसन का चयन

यदि आप नीचे बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं, तो सही आसन का चयन करें। इस दौरान बैठने वाले स्थान की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। खाना हमेशा साफ जगह पर ही खाना चाहिए।

रसोई घर में बरतें सावधानी

PunjabKesari

खाना बनाते समय सफाई का ध्यान रखें। साथ ही इसे परोसते हुए भी नियमों का पालन करें। खाना खाने के बाद बर्तनों को धोना न भूलें अन्यथा परिवार में नकारात्मक शक्तियों का आगमन हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static