रात में भूलकर भी ना खाएं दही, झेलनी पड़ेगी ये 7 परेशानियां

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 03:01 PM (IST)

कुछ लोग डिनर के साथ भी बड़े चाव से दही खाते हैं लेकिन कर आप हैल्थ प्रॉब्लम्स को न्यौता दे रहे हैं। सिर्फ डॉक्टर्स ही नहीं बल्कि आयुर्वेद नियमों के अनुसार भी रात में दही नहीं खानी चाहिए। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रात में दही क्यों नहीं खानी चाहिए और इससे क्या-क्या समस्याएं हो सकती है।

क्यों नहीं खाना चाहिए रात में दही?

आयुर्वेद व वैज्ञानिकों के मुताबिक, दही बॉडी टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ाती है, जिसका बुरा असर पड़ता है। वहीं, इसमें लैक्टिव एसिड भारी मात्रा में होता है, जिसे रात में खाने से नुकसान हो सकता है।

Seven reasons why you should eat curd everyday! | Healthy Eating ...

कब खाना चाहिए दही?

खाली पेट भी दही नहीं खानी चाहिए। इससे पेट में एसिड़ बनता है। आप लंच के 1-2 घंटे बाद दही का सेवन कर सकते हैं। साथ ही एक दिन में 1-2 कप से ज्यादा दही ना खाएं।

कैसे खाएं?

अगर आपको रात में दही खाना ही है तो उसमें चीनी या गोल मिर्च डालें। इससे पाचन-क्रिया सही रहेगी और शरीर में म्यूकस फार्मेशन नहीं होगा। 

रात में दही खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं
मतली, उल्टी

दरअसल, रात में दही खाने से पाचन क्रिया पर उल्टा असर होता है, जिससे खाना ठीक तरह पच नहीं पाता और पेट में एसिड बन जाता है। इससे मतली व उल्टी की समस्या हो सकती है।

पिंपल्स की समस्या

क्लिनिकल ट्रायल की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार 2 हफ्ते तक रात में दही खाने पिंपल्स, एक्ने व स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

What is a blind pimple?

म्यूकस की मात्रा बढ़ना

आयुर्वेद में जिक्र किया गया है कि इससे शरीर में म्यूकस की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश हो सकती है।

वजन बढ़ना

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रात को भूलकर भी दही का सेवन ना करें। एक शोध के मुताबिक, रात में दही खाने से ना सिर्फ वजन घटाने में दिक्कत आती है बलकि यह बैली फैट भी बढ़ाता है।

कब्ज की समस्या

इसमें मौजूद लैक्टिव एसिड की वजह से खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता, जिससे आपको कब्ज हो सकती है।

अर्थराइटिस वाले रखे परहेज

अगर आप अर्थराइटिस के मरीज है तो भूलकर भी रात के समय दही ना खाएं। इससे आपकी जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

सूजन की समस्या

अगर शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो भी रात को दही न खाएं। इससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

13 Reasons You Have Swollen Feet, According to Doctors | Health.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static