आंखों की झुर्रियों को दूर करने के लिए खाए यह रामबाण फूड्स, सात दिनों में गायब हो जाएगी यह प्राॅब्लम

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 02:02 PM (IST)

अकसर दिन-रात काम करने पर, प्रयाप्त नींद न लेने पर  या फिर बढ़ती उम्र के कारण हमारी आंखों के आस-पास झुर्रिया आने लगती है। बढ़ती उम्र में तो इसे रोका नहीं जा सकता लेकिन अगर समय से पहले यह समस्या पैदा होने लगे तो कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।  तो आईए जानते हैं इसके बारे में-
 

 तरबूज 
आंखों की झुर्रियों को कम करने के लिए तरबूज एक रामबाण फ्रूट है। गर्मियों के मौसम में यह फल बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ ही तरबूज के बीजों में गुड फैट होता है। तरबूज खाने से इसमें मौजूद दोनों विटामिन्‍स आपकी अंडर आई स्किन को हील, झुर्रियों को कम और डार्क सर्कल्‍स को हटाने में मदद करता है। वहीं इसके अलावा यह शरीर को रीहाइड्रेटर करता है। तरबूज लगभग 92 प्रतिशत पानी से बना होता है। इसमें कई एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो  आंखों की हेल्‍थ के लिए बहुत लाभकारी है। 

देसी घी
देसी घी को एंटी-एजिंग के तौर माना जाता है। इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपकी आंखों के आस-पास झुर्रियां कम दिखाई देगी। आंखों के आस-पास झुर्रियां के लिए अपनी सब्‍जी या दाल में 1 चम्‍मच घी डालकर रोज़ाना लें। इसके अलावा घी कॉफी भी ले सकती हैं। इसका असर आपकोंं करीब सात दिनों के बाद दिखाईं देगा। 
 

टमाटर 
तरबूज की तरह टमाटर भी विटामिन ए और सी से भरपूर होता है। यह दोनों विटामिन्‍स आंखों की झुर्रियों को कम करने में आपकी मदद करते हैं। विटामिन ए को एंटी-एजिंग भी कहा जाता है। बतां दें कि  विटामिन-ए एक फैट सल्‍यूबल होता है जब तक बॉडी में फैट नहीं जाएगा तब तक यह विटामिन बॉडी को नहीं मिल सकता इसलिए आपको इसे बीजों समेत खाना होगा। वहीं टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो नाजुक ब्‍लड वेसल्‍स की रक्षा करने और आंखों के लिए सर्कुलेशन को ठीक करता है। 

एवोकाडो
आंखों की झुर्रियों के लिए एवोकाडो भी अच्‍छा होता है। एवोकाडो में भी घी की तरह गुड फैट होता है। इसमें फाइबर और पोषक तत्‍व भरपूर मात्रा में होते हैं जो हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा होता है। वहीं, एवोकाडो सूजन से लड़ने वाले फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो स्किन को साॅफ्ट और स्‍मूथ रखने में मदद करता हैं। 

Content Writer

Vandana