नाखूनों को तेजी से बढ़ाने के लिए करें इन विटामिन्स का सेवन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 12:53 PM (IST)

नाखून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे : हाथों और पैरों की खूबसूरती में नाखूनों का अहम रोल है। इसे खूबसूरत बनाने के लिए लड़किया कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। कई बार ज्यादा नेलपेंट्स, प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। इस प्रॉब्लम का कारण या तो रोज ही इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स हैं या फिर शरीर में विटामिन की कमी। शरीर में विटामिन की कमी होने का कारण आपके द्वारा खान-पान में की हुई लापरवाही हो सकती हैं। आज हम आपको उन विटामिन के बारे में बताएंगे जिसकी कमी होने से नाखून कमजोर होते है और इनकी पूर्ति के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।



1. विटामिन ए की पूर्ति के लिए
विटामिन ए की कमी से नाखून, दांत हड्डियां कमजोर होने लगती है। यह एक तरह एंटीऑक्सीडेंट भी है। विटामिन ए शरीर में सूजन को भी ठीक करता है। इसकी पूर्ति के लिए आप अंगूर, दूध, गाजर, पालक, मांस, मछली और अंडे का सेवन कर सकते हैं। यह आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

2. विटामिन बी9 भी है जरूरी
विटामिन बी9 या फोलिक एसिड का नाखूनों के विकास में विशेष महत्व है। इसकी कमी होने एनीमिया की शिकायत हो सकती है। फोलिक एसिड नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। नाखूनों को बढ़ाने और स्वस्थ रखने के लिए फोलिक एसिड युक्त भोजन का सेवन करें। इसके लिए सब्जियां, अंडे, चुकंदर और खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।

3. विटामिन सी की करें पूर्ति


नाखूनों को मजबूत रखने में विटामिन सी बहुत जरूरी तत्व है। यह बहुत ही मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर में बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी मदद करता है। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पत्तेदार साग और खट्टे फल (संतरे, कीनू) खा सकते हैं।

4. विटामिन एच का करें सेवन
विटामिन एच यानि बायोटिन नाखून और त्वचा के विकास के लिए बहुत जरूरी तत्व है। इसकी पूर्ति के लिए केले, एवोकाडो और सैल्मन का सेवन करना चाहिए।

Content Writer

Meenu bala