अगर नहीं पी पाते ज्यादा पानी तो इन चीजों का करें सेवन

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2020 - 11:24 AM (IST)

पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ होते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो हमें रोज लगभग दो लीटर तो पानी जरूर पीना चाहिए। कईं लोग ऐसे भी होते हैं जो रोज इतना पानी पी लेते हैं लेकिन बहुत से लोग पूरे दिन में इतना पानी नहीं पी पाते। कम पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत सी प्रोबल्मस भी होती है ऐसे में पानी पीना भी हमारे लिए बहुत जरूरी है लेकिन अगर आप पूरे दिन में इतना पानी नहीं पी पाते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो आपके शरीर की पानी की कमी को पूरा करेंगे। पहले आपको बता दें कि कम पानी पीने से आपके शरीर को क्या नुक्सान होते हैं। 

कम पानी पीने के नुक्सान

1. कम मात्रा में पानी पीने से चेहरे में झुर्रियां, दाग, मुंहासे, बेचान और रूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं
2. पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेड हो जाता है
3. कम पानी पीने से आपका वजन बढ़ सकता है


4. पानी की कमी मुंह में बदबू पैदा कर सकती है। कम पानी पीने से मुंह सूखने लगता है
5. कम पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है
6. पानी की कमी से शरीर में थकान महसूस होती है
7.  पानी की कमी से सिरदर्द, उलझन, तनाव वगैरह समस्याएं हो सकती हैं

इन चीजों के सेवन से पूरी करें पानी की कमी

1. सेब

सेब में 86 प्रतिशत पानी होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी आदि होते हैं। तो अगर आप पूरे दिन में 2 लीटर पानी नहीं पी पाते हैं तो आप सेब का सेवन करें इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 

2. ब्रोकली भी रहेगी बेस्ट

आपको बता दें कि ब्रोकली में 89 प्रतिशत तक पानी होता है ब्रोकली खाने से आपके शरीर को बहुत से लाभ मिलते है। शरीर हैल्दी तो रहता ही है साथ ही में इससे पानी की कमी भी पूरी होती है। इससे गर्मी से होने वाली एलर्जी भी नहीं होती है। आप चाहे तो इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। 

3. खाएं सलाद

सलाद में हम तरह तरह की सब्जियों का उपयोग करते हैं और सलाद में तकरीबन 95 प्रतिशत पानी होता है जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और इससे जहां आपका वेट लॉस होता है वहीं ये पानी की कमी को पूरा करता है। 

4. दही का करें सेवन 

दही में 85 प्रतिशत पानी होता है। प्रोटीन, विटामिन बी और कैल्शियम स्त्रोत दही शरीर के लिए बेस्ट होता है आप चाहे तो इसे अपने समय के हिसाब से खा सकते हैं। 

5. पालक का करें सेवन

पालक में प्रोटीन,विटामिन,आयरन होता है इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। सब्जियों में लाजवाब पालक हमारे शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी  होती है। आप चाहे तो इसे सलाद, सब्जी या सूप के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। 

6. फलों का जरूर करें सेवन

अनानास, अंगूर, ब्लू बेरी और स्ट्रॉबेरी भी पानी से भरपूर होते हैं। बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बेरी फ्रूट का सेवन जरूर करें।

7. बेस्ट हैं नीबूं

शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए नीबूं सबसे बेस्ट हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो पानी की कमी को पूरा करता है। 

 

Content Writer

Janvi Bithal