तनाव दूर करने के लिए खाएं ये Stress Buster Foods, जल्द मिलेगा आराम

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 12:05 PM (IST)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग बहुत सी चिंताओं से घिरे हुए हैं। वहीं ओवर थिंकिंग यानि जरूरत से ज्यादा सोचना तो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके कारण व्यक्ति तनाव में जल्दी ही आ रहे हैं। इससे बचने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा योग, मेडिटेशन व सकारात्मक सोचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा डेली डाइट में कुछ बदलाव करके भी आप इस परेशानी से बच सकती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में स्ट्रेस दूर करने के कुछ खास सुुुपर फूड्स के बारे में बताते हैं...

दही

दही पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुड़ बैक्टीरिया कोर्टिसोल के स्तर को कम करने और संतुलित करने में मददगार होते हैं। ऐसे में तनाव कम होकर मन शांत होता है।

ओटमील

पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ओटमील दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दिमाग में सेरोटोनिन रिलीज होने में मदद मिलती है। सेरोटोनिन एक फील-गुड कैमिकल है जो मूड बेहतर करने में मदद करता है। ऐसे में चिंता व तनाव कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र मजबूत करके बेहतर शारीरिक विकास करने में मदद करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में थीनिन नामक एक एमिनो एसिड होता है। यह वजन घटाने के साथ स्ट्रेस कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से दिमाग की कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती है। ऐसे में इसे ब्रेन बूस्टर फूड कहा जाता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट स्वाद के साथ सेहत बरकरार रखने में भी मदद करती है। इसके सेवन से मूड बेहतर ओ स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में शुगर की मात्रा बहुत कम होने डायबिटीज व वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करते हैं।

काजू

काजू विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, पोटैशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा यह जिंक का एक अच्छा स्त्रोत है जो चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके इसके सेवन से बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

Content Writer

neetu