भिगोकर ही खाएं ये 7 चीजें, आस-पास भी नहीं फटेंगी बीमारियां

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 04:38 PM (IST)

आयुर्वेद के अनुसार, अगर किसी चीज को रात भर भिगोकर रखा जाए और अगले दिन उसका सेवन किया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होता है। जी हां, अंकुरित होने के बाद कुछ चीजों के पोषक तत्वों की ताकत हो जाती है साथ ही इन्हें आसानी से भी पचाया जा सकता है। ताउम्र दवाइयों के सेवन से बचे रहना चाहते है तो आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें भिगोकर ही खाना चाहिए।

 

हमेशा भिगोकर खाएं ये 5 फूड मिलेगी ताकत
अलसी के बीज

ओमेगा- 3 फैटी के अलावा अलसी के बीज प्रोटीन, आयरन का भी अच्छा स्त्रोत हैं। अलसी को भिगोकर खाने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है और दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही इससे मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्या भी कम होती हैं।

खसखस

फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड से भरपूर खसखस का पूरा फायदा भी तभी मिलेगा जब आप इसे भिगोकर खाएंगे। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

मुनक्का

मुनक्का मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन का पॉवर हाउस कहा जाता है। भिगा हुआ मुनक्का खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाएं नहीं बढ़ती, जिससे आप इस बीमारी से बचे रहते हैं। साथ ही इसका सेवन एनीमिया, किडनी स्टोन, स्किन प्रॉब्लम्स और पेट की दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है।

मेथी दाना

फाइबर और फॉस्फोरस से भरपूर मेथी दाना डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण औषधी है। साथ ही इसे दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा नियमित रूप से इसका पानी पीने से किडनी स्टोन भी निकल जाता है। इतनी ही नहीं, मेथी के दाने भिगोकर खाने से महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी कम होता है।

अंकुरित मूंग दाल

प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी से भरपूर अंकुरित मूंग दाल खाने से पेट में बनी कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। पोटेशियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्रा में होने के कारण इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह कोलेस्ट्राल लेवल को भी कंट्रोल करता है।

सौंफ

सौंफ को भिगोकर खाने या इसका पानी पीने से यूरिन प्रॉब्लम से बचाव होता हैं क्योंकि इसमें डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे यूरिन से जुड़ी प्रॉबल्म्स दूर रहती हैं। इतना ही नहीं इससे पाचन में दुरुस्त रहता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

अंजीर

रोजाना 3 से 5 भिगी हुई अंजीर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 - 6 फैटी एसिड्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों की रोकथाम करते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

बादाम

भिगे हुए बादाम खाने से आंखों की रोशनी और दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

Content Writer

Anjali Rajput