Health Care: सर्दियों में आप भी जरूर खाएं ये 5 फल और लें ये फायदे

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 09:50 AM (IST)

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस दौरान मौसम में बदलाव आने से फ्लू या दूसरे संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वहीं सर्दियों में ठंड के कारण लोग फल खाना काफी कम कर देते हैं। मगर इसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। ऐसे में ठंड में स्वस्थ रहने के लिए आप इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सेब

सेब फाइबर, विटामिन सी, के, आयरन आदि पोषक तत्व व एंटा-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इससे जलन, सूजन की समस्या से आराम मिलता है। ऐसे में रोजाना 1 सेब का सेवन जरूर करें।

अमरूद

अमरूद सर्दियों के सीजन में खासतौर पर मिलता है। विटामिन सी, अन्य पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अमरूद का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। यह शरीर को किसी भी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

मौसम्बी

मौसम्बी विटामिन सी, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा सर्दियों में हेल्दी रहने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो इसका जूस भी पी सकते हैं। अक्सर लोग ठंड के मारे इसे खाने से परहेज रखते है। मगर आप इसका सेवन धूप में बैठकर कर सकते हैं।

संतरा

सर्दियों में लोग खासतौर पर संतरा खाते हैं। यह विटामिन सी, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आप सर्दियों की धूप में बैठकर संतरा खाने या इसका जूस पीने का मजा ले सकते हैं। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए संतरे का सेवन जरूर करें।

अनार

ठंड में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। इससे बचने के लिए आप अनार का जूस अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ खून की कमी दूर करने में मदद करेगा। इसके अलावा यह खून को पतला करने में भी मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर, दिल, वजन कम करने व स्किन पर ग्लो लाने में मदद मिलती है। आप अनार को काटकर भी खा सकते हैं।

 

Content Writer

neetu