बॉडी के लिए बहुत जरूरी है फाइबर, ये 6 चीजें नहीं होने देती इसकी कमी

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 04:51 PM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर आदि पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें से एक भी तत्व की कमी होने पर शरीर को बीमारियां घेरने लगती है। आज हम आपको फाइबर की कमी दूर करने के उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी कमी होने पर कई हेल्थ प्रॉब्लम हो जाती है। फाइबर युक्त भोजन खाने से दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा, कैंसर जैसी  बीमारियों से बचा जा सकता है। महिलाओं को दिन में 25 ग्राम और पुरुषों को 35 से 40 ग्राम रेशे लेने की जरूरत है।

फाइबर की कमी के लक्षण
1. पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या रहने लगती है।
2. कब्ज की समस्या ज्यादा देर रहने से बवासीर हो सकती है
3. रक्त में कोलेस्ट्रोल और शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है।

फाइबर की पूर्ति के लिए करें इन चीजों का सेवन

1. दालें
दालों में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है लेकिन दाले खाना कोई भी नहीं पसंद करता। इसके सेवन के लिए आप दालों के कटलेट बना कर भी खा सकते हैं।

2. फलों का सेवन
फाइबर की पूर्ति के लिए नाश्ते में फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सेब और नाशपाती जैसे फलों का छिलके समेत सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही आप फलों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

3. मक्के का सेवन
फाइबर के लिए अपनी डाइट में मक्का जरूर शामिल करें। इसे एक बार खाने से शरीर को कम से कम चार ग्राम फाइबर मिलता है। इसके अलावा गेंहू से बनी ब्रेड या पास्ते का उपयोग करें।

4. हरी सब्जियां
अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। इसके लिए मूली, पत्तागोभी, शलगम आदि को सलाद के रूप खाएं।

5. ब्राउन चावल
शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए हमें सामान्य चावल के स्थान पर ब्राउन चावल का इस्तेमाल करना चाहिए।

6. ओटमील
ओट्स में बीटा ग्लूकॉन तत्व पाया जाता है, जिसमें स्पेशल टाइप का फाइबर होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे खाने से फाइबर कमी दूर होती है। 


 

Punjab Kesari