सिर्फ केेले में ही नहीं, इन चीजों में भी होता है भरपूर पोटाशियम

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 06:24 PM (IST)

सभी लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन आदि पोषक तत्वों को जरूरी समझते है और पोटेशियम को कोई खास नहीं मानता लेकिन इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में दर्द, उच्च रक्तचाप का खतरा, दिल की धड़कन तेज होना आदि समस्याएं होने लगती है। इसकी कमी की पूर्ति के लिए लोग केले का सेवन करते है लेकिन आज हम आपको ऐसे फूड्स बताने वाले हैं जिन में केले से भी ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है।

1. आलू का करें सेवन


आलू को पोटेशियम का स्त्रोत माना जाता है। इसे उबालने के बाद ठंडा करके इसका सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला  स्टार्च गठिए रोगी के लिए काफी फायदेमंद होता है। आलू के अलावा शकरगंद में भी पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  

2. टोमैटो सॉस


इसमें भी पोटेशियम बहुत मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसमें शुगर भी अधिक होती है इसके लिए आप लो-शुगर टोमैटो सॉस ले सकते हैं या फिर इसे घर पर तैयार कर सकते हैं। पोटेशियम की पूर्ति के लिए टमाटर की सब्जी, चटनी या उबले टमाटर का भी सेवन कर सकते हैं।

3. तरबूज


तरबूज खाने से भी शरीर में पोटेशियम की पूर्ति होती है। यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर जैसे खतरे को कम करता है।

4. चुकंदर


चुकंदर भी पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। इसके लिए दिन में एक कप चुकंदर लेनी चाहिए। इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। यह शरीर को एनिमिया जैसी बीमारी से दूर रखता है।

5. पालक


पालक में मिनरल्स और विटामिन्स के अलावा पोटेशियम भी पाया जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करती है। एनिमिया की शिकायत होने पर भी यह काफी फायदेमंद है।

Punjab Kesari