बारिश के मौसम में खाएं ये 5 चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 12:03 PM (IST)

मानसून दौरान नमी व बदलते तापमान के कारण इम्यूनिटी कम होने लगती है। ऐसे में सर्दी-खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से बचा जा सकता है। चलिए आज हम आपको कुछ इम्यूनिटी बूस्ट चीजें बताते हैं...

अदरक

अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार आदि मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना इसकी चाय भी पी सकती है। इसके लिए 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच अदरक उबालें। फिर इसे छान कर स्वाद अनुसार शहद व नींबू का रस मिलाकर पीएं। इसके अलावा आप दूध वाली चाय में अदरक मिलाकर पी सकती है।

लहसुन

इम्यूनिटी बढ़ाने में लहसुन बेहद कारगर माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाने व वायरस से लड़ने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में मानसून दौरान हैल्दी रहने के लिए इसका सेवन जरूर करें। आप रोजाना लहसुन की कुछ कलियों का कच्चा सेवन कर सकती हैं।

हल्दी

हल्दी पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय आदि गुणों से भरपूर होती है। यह तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। ऐसे में मानसून दौरान हैल्दी रहने के लिए इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। आप इसे सब्जी में मिलाने के साथ रोजाना हल्दी वाला दूध पी सकती है। 

सूखे मेवे

ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवे पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं। ये इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। खासतौर पर मानसून में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा होता है। साथ शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में इस दौरान बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश आदि सूखे मेवों का जरूर सेवन करें। 

पानी

सेहतमंद रहने के लिए पानी का सेवन करना बेहद ही जरूरी है। गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण शरीर से पसीना आने लगता है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके कारण इम्यूनिटी कमजोर होने व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। इस कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 7-8 पानी का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ चेहरे पर ग्लो आने में भी मदद मिलेगी।

Content Writer

neetu