दवाइयों से नहीं नेचुरल फूड्स खाकर बढ़ाएं इम्यून पॉवर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2020 - 04:51 PM (IST)

शरीर में मौजूद सफेद रक्‍त कोशिकाओं, एंटी- बॉडीज और अन्‍य कई तत्‍वों के मेल से इम्‍यून सिस्‍टम बनता है। हमारा इम्यून सिस्टम ही शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। ऐसे में इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में कुछ लोगों का इम्‍यून सिस्‍टम बेहद स्ट्रांग होता है। मगर बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी इम्यूनिटी लो होती है। इसी कारण ये लोग जल्दी ही बीमार होने लगते हैं। साथ ही इन्हें ठीक होने में ज्यादा समय लगता है। इससे बचने के लिए या अपने इम्यूनिटी लेवल को बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। मगर उससे पहले पता करते है इम्यूनिटी कमजोर होने के संकेतों के बारे में...

बार- बार बीमार पड़ना

जिन लोगों की इम्यूनिटी स्ट्रांग नहीं होती है उन्हें बीमारियों जल्दी ही घेर लेती है। ऐसे में ये लोग सर्दी, खांसी-जुकाम व बुखार से पीड़ित रहते हैं। 

nari,PunjabKesari

घाव का जल्दी न भरना

छोटी- मोटी चोट तो अक्सर सभी को लगती रहती है। मगर जिन लोगों के घाव को भरने में ज्यादा समय लगता है। उनका इम्यूनिटी लेवल काफी लो होता है। 

एलर्जी होना

किसी चीज से बार- बार एलर्जी होने के पीछे का कारण भी कमजोर इम्यूनिटी होती है। ऐसे में जिन लोगों को अक्सर चाहे पेट में या स्किन से संबंधी एलर्जी होती रहे तो समझ जाए कि इन लोगों की इम्यूनिटी बहुत ही कमजोर है। 

थकावट रहना

बिना कोई भारी या देर तक काम किए बिना ही जो लोग थक जाते हैं वे कमजोर इम्यूनिटी के लोगों की संख्या में गिने जाते हैं। ऐसे में बिना मतलब के थकान व कमजोरी महसूस होना इम्यूनिटी वीक होने की ओर इशारा करता है। 

खाया- पीया ठीक से न पचना

बहुत से लोगों को खाना पचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें पेट दर्द, एसिडिटी, पेट का फूलना, कब्ज आदि की शिकायत रहती है। ऐसे में खराब पाचन तंत्र भी इम्यूुनिटी के कमजोर होने का संकेत देता है। 

तो चलिए अब जानते हैं कि जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। उन्हें अपनी डाइट में किन चीजों का सेवन करना चाहिए...

 

विटामिन- सी से भरपूर चीजें

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन- सी से युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में अमरूद, नींबू, स्ट्रॉबेरी, आंवला आदि चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। 

कीवी

कीवी खाने में टेस्टी होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद कारीगर साबित होती है। आगर आप रोजाना 1 कीवी का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर को दिन भर का विटामिन-सी मिल सकता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरस गुण होने से इम्यूनिटी लेवल कई गुणा बढ़ने में मदद मिलती है।

nari,PunjabKesari

ब्रोकली

एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुणों से भरपूर ब्रोकली का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। इसमें सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स होने से नियमित रूप से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।  

दही

दही में सभी आवश्यक तत्व अधिक मात्रा में होने से इसे डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करने से पाटन तंत्र मजबूत होने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static