दुबलेपन के कारण उड़ता है मजाक तो इन हर्ब्स से 1 महीने में बढ़ाए वजन

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 09:06 AM (IST)

वजन बढ़ाने के तरीके : महिलाओं में बढ़ता मोटापा आजकल एक आम समस्या बन गई है। मगर कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जोकि अपने दुबलेपन को लेकर परेशान रहती हैं। कमजोरी का असर सबसे पहले शरीर के बाहरी हिस्से पर दिखता है, जिसके कारण उन्हें दूसरों की हंसी-मजाक का सामना भी करना पड़ता है। इससे महिलाएं इतना परेशान हो जाती है कि वह यही सोचती रहती हैं कि वह क्या खाएं, कौन-सी एक्सरसाइज, जिससे उन्हें इससे छुटकारा मिल सकें। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है तो आप अपनी डाइट में कुछ हर्ब्स शामिल करके इस समस्या को दूर कर सकती हैं।

तो देर किस बात की है अगर आप भी तेजी से वजन बढ़ाना चाहती है तो आज से ही इन हर्ब्स का सेवन शुरू कर दें। आपको कुछ समय में ही इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा।

वजन बढ़ाने वाले हर्ब्स

 कैमोमाइल
कैमोमाइल खाने से भूख बढ़ती है और इससे खाना भी अच्छी तरह पच जाता है। इसमें फायदेमंद पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है, जोकि तेजी से वजन बढ़ाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको कुछ समय में ही फर्क दिखने लग जाएगा।

 किरात
दुबलेपन को दूर करने के लिए रोजाना किरात का सेवन भी फायदेमंद है। यह शरीर को सही तरीके से भोजन और जरूरी तत्व अब्‍जॉर्ब करने में मदद करता है हालांकि खाने में यह थोड़ी कड़वी होती है। मगर इसका सेवन वजन बढ़ाने के साथ-साथ पेट को भी दुरुस्त रखता है।

थीस्ल
अगर आप भी तेजी से वजन बढ़ाने का कोई तरीका खोज रही है तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। रोजाना इसका सेवन वजन बढ़ाने के साथ महिलाओं को कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाता है।

सिंहपर्णी जड़
बेहतरीन हर्बल सप्‍लीमेंट में से एक सिंहपर्णी जड़ का सेवन महिलाओं में पाचन और भूख बढ़ाने में मदद करता है। आप दिन में 2-3 तीन बार सिंहपर्णी जड़, दालचीनी और शहद चाय बनाकर भी पी सकती हैं।

अश्वगंधा
अश्‍वगंधा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ वजन बढ़ाने करने में भी मदद करता है। इसका सेवन महिलाओं में भूख बढ़ाने के साथ-साथ डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक रखता है। इतना ही नहीं, इसका सेवन महिलाओं में बढ़ रही तनाव की समस्या को भी दूर करता है।

शरीफा
कस्टर्ड एप्पल भी महिलाओं में बिना किसी साइड इफैक्ट के वजन बढ़ाने का अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद औषधिए गुण आपको कैंसर, डायबिटीज और तनाव जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं। आप इसकी स्मूदीज, डेजर्ट और आइसक्रीम बनाकर खा सकती हैं।

चेन पी (ड्राई ऑरेंज सप्‍लीमेंट)
चेन पी संतरे के छिलके से बने ड्राई सप्‍लीमेंट है। यह डाइजेशन सिस्टम को सुधारने के साथ भूख बढ़ाने में भी हेल्प करता है, जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे बॉडी को रिलैक्स करने में भी मदद मिलती है।

Content Writer

Anjali Rajput