इस समय खा लीजिए दही-केला, आसपास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 11:58 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए लोग अलग-अलग चीजें खाते हैं। वहीं कुल लोग कुछ चीजों को एक साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे ही आज हम आपको बेस्ट फूड्स कॉन्बिनेशन्स बताने जा रहे हैं। यह है दही और केला। जी हैं, पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ये चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में इनका एक साथ सेवन करने से शरीर को दोगुना फायदा मिलेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

दही-केला में मौजूद पोषक तत्व

एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, गुड़ बैक्टीरियला, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। वहीं केला में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। इस दोनों का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

इस समय खाएं दही-केला

कहते हैं दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा हैल्दी होना चाहिए। इसलिए आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खा सकती है।

दही-केले एक साथ खाने के फायदे

 

- वजन रहेगा कंट्रोल

दी में केला मिलाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में ओवर इटिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसतरह वजन कंट्रोल रहने व कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को खासतौर पर इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए।


- हार्ट की समस्या होने का खतरा कम

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसका सेवन करने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इससे दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

- दिनभर रहोगे एनर्जेटिक

इनका एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करोंगे। ऐसे में आप अपना काम बेहतर तरीके से कर पाओगे।

- कब्ज की समस्या से दिलाए छुटकारा

जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वे इस फूड कॉन्बिनेशन्स को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। यह पाचन तंत्र मजबूत करने में मदद करता है। ऐसे में कब्ज की समस्या दूर होकर पेट दुरुस्त रहता है। आप चाहे तो इसे और भी हैल्दी बनाने के लिए इसमें किशमिश मिला सकती है।

- हड्डियां होंगी मजबूत

फाइबर से भरपूर केला दही के गुड़ बैक्टीरिया को सपोर्स करने में मदद करता है। इससे कैल्शियम बेहतर तरीके से एब्जॉर्प्शन होता है। ऐसे में मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। इसलिए इस हैल्दी फूड कॉन्बिनेशन्स को बच्चे से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

 

Content Writer

neetu