तांबे के बर्तनों में पकाकर खाएं खाना, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2017 - 05:18 PM (IST)

 ज्यादातर लोग अपने घरों में स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। चम्मच, कटोरी, गिलास और बड़े बर्तन सभी स्टील के ही होेते हैं लेकिन पहले समय लोग अपने घरों में तांबे के बर्तनों में खाना पकाते थे। खाना पकाने से लेकर खाने तक सभी के लिए तांबे के बर्तन ही देखने को मिलते थे जिस वजह से पहले समय के लोगों को बीमारियां भी कम होती थी और दूसरा इन बर्तनों में पका खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता था। अगर आप भी इन बर्तनों में पके खाने के फायदे जान लेंगे तो इनका इस्तेमाल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

1. तांबे के गिलास में रात को पानी भर कर रखें और सुबह खाली पेट पीने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं।
2. तांबे के बर्तनों में खाना पकाने से इनमें मौजूद कॉपर भी खाने के साथ मिलकर शरीर में जाता है जो शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है।
3. तांबे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे इसमें पका खाना खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या कम होती है।
4. इन बर्तनों में खाना खाने या पानी पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा टल जाता है।
5. तांबे के बर्तनों में पका खाना खाने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे किडनी और लीवर स्वस्थ रहते हैं।
 

Punjab Kesari